{"_id":"6984fc03a392e896cd0e16ac","slug":"nine-shops-were-broken-into-in-one-night-and-cash-and-goods-were-stolen-ambala-news-c-18-knl1018-839813-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक ही रात में नौ दुकानों के ताले तोड़ नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक ही रात में नौ दुकानों के ताले तोड़ नकदी और सामान चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद मौके पर पहुंच कर जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
घरौंडा। एक चोर ने वीरवार अलसुबह करीब दो घंटे में रेलवे रोड स्थित नौ दुकानों के ताले तोड़ दिए और लाखों की नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान ले गया। ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई जिसका फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोर वारदात को अंजाम देते नजर आ रहा है। सुबह जब दुकानदार रोजाना की तरह अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटे हुए ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए।
एक के बाद एक दुकानों में चोरी की सूचना फैलते ही रेलवे रोड पर भीड़ जमा हो गई। दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने मौके से चोरों के फिंगरप्रिंट से लेकर आवश्यक सबूत जुटाए। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पहले पेंट की दुकान में घुसे बाद में मोबाइल रिपेयरिंग तक की चोरी-
पुलिस के अनुसार, वीरवार सुबह करीब दो बजे चोर ने रेलवे रोड पर चोरी की वारदात शुरू की। सबसे पहले एक पेंट की दुकान को निशाना बनाया जहां दुकान के अंदर का शीशा तोड़कर गल्ले में रखी करीब 7 से 8 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। इसके बाद सामने स्थित लगातार आठ दुकानों के ताले तोड़ दिए और दुकानों के भीतर घुसकर गल्लों से नकदी व एक दुकान से नोटों के हारों की माला चोरी कर ली। चोर इतने पर ही नहीं रुका और आगे अन्य दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास करता रहा। गनीमत रही कि कुछ दुकानों के ताले नहीं टूट पाए जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। इसके बाद चोर शिव मंदिर चौक की ओर बढ़ा, जहां एक मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर रिपेयर के लिए रखे गए कई पुराने व नए मोबाइल फोन चोरी कर लिए।
गश्त कम थी तो हुई वारदात
पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि रेलवे रोड पर रात के समय पुलिस गश्त न के बराबर होती है। इसका फायदा उठाकर चोर ने वारदात को अंजाम दिया। अगर समय-समय पर पुलिस गश्त होती तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि रेलवे रोड पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
रेलवे रोड पर करीब 10 से 12 दुकानों के ताले टूटे हुए मिले हैं। इनमें से नकदी और मोबाइल चोरी होने की पुष्टि हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- विपिन कुमार, जांच अधिकारी, घरौंडा थाना
Trending Videos