सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   All India Guards Council expresses anger over cut in running allowance

Ambala News: रनिंग अलाउंस में कटौती पर ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल में भारी रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
All India Guards Council expresses anger over cut in running allowance
विज्ञापन
अंबाला। ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल (एआईजीसी) ने रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नए आदेश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। काउंसिल ने रनिंग अलाउंस में की गई मामूली वृद्धि को मनमाना और अपमानजनक करार देते हुए देशभर में आंदोलन की चेतावनी दी है। काउंसिल के महासचिव डी. बिस्वास ने कहा कि जब महंगाई भत्ता (डीएस) 50 प्रतिशत तक पहुंच चुका है, तो नियमतः सभी भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि होनी चाहिए। आरबीई के अनुसार अन्य रेल कर्मचारियों के भत्तों में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जबकि रनिंग स्टाफ को मात्र 14 प्रतिशत की वृद्धि देकर उनके साथ भेदभाव किया गया है। बिस्वास ने आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझकर स्थापित सिद्धांतों से भटक रहा है, जो रनिंग अलाउंस को डीए के अनुपात में बढ़ाने की वकालत करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed