फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   All-weather swimming pool to open today after three months; 10 have applied.

Ambala News: तीन माह बाद आज खुलेगा ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, 10 ने किए आवेदन

Sat, 01 Aug 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 01 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
All-weather swimming pool to open today after three months; 10 have applied.
अंबाला कैंट का ऑल वेदर स्वीमिंग पूल: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में बना ऑल वेदर स्विमिंग पूल तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से बाहरी लोगों और तैराकी प्रेमियों के लिए खुलने जा रहा है। पूल खुलने की खबर मिलते ही तैराकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और पहले ही दिन 10 लोगों ने प्रवेश के लिए आवेदन भी कर दिया है। खेल विभाग ने पूल के संचालन को सुचारू बनाने के लिए अस्थायी स्टाफ की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दरअसल, स्विमिंग पूल के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने में देरी हो रही थी। इसी वजह से खेल प्रेमियों को हो रही परेशानी को देखते हुए खेल विभाग ने टेंडर होने तक इसे अपने स्तर पर ही चलाने का बड़ा फैसला लिया था। दिशा की बैठक में भी पूल को जल्द शुरू करने की बात बोली गई थी।
विज्ञापन

विभाग द्वारा लाइफगार्ड और अन्य सपोर्ट स्टाफ की अस्थाई व्यवस्था की जा रही है ताकि सुरक्षा मानकों को पूरा किया जा सके। अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस यह ऑल वेदर स्विमिंग पूल सुबह और शाम दोनों सत्रों में खुलेगा। गर्मी और मौसम के मिजाज को देखते हुए स्थानीय नागरिक और खिलाड़ी लंबे समय से इसे शुरू करने की मांग कर रहे थे। अभी तक यह पूल केवल खिलाड़ियों के चल रहा था। अप्रैल 2026 को पुराना टेंडर खत्म होने के बाद से बाहरी लोगों के लिए बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑल वेदर स्वीमिंग पूल के लिए अभी तक 10 बाहरी लोग आवेदन कर चुके हैं। लोग तय शुल्क के साथ आवेदन कर स्विमिंग पूल की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
राम स्वरूप, जिला खेल अधिकारी अंबाला
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed