{"_id":"6a6cf996357e34e9a907b0da","slug":"medal-winning-athletes-at-the-cbse-north-zone-championship-felicitated-ambala-news-c-36-1-sknl1017-167149-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सीबीएसई नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सीबीएसई नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ी सम्मानित
Sat, 01 Aug 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में 12 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मंत्री विज:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सीबीएसई नॉर्थ जोन तैराकी प्रतियोगिताओं में पदकों की झड़ी लगाकर पांच खिलाड़ियों ने अंबाला का नाम रोशन किया। इनमें धवल ठाकुर, पवनी, हर्षिता, ओजस्वी को ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने अपने निवास स्थान पर सम्मानित किया और कोच राम को भी बधाई दी।
इस प्रतियोगिता में अंबाला के खिलाड़ियों ने 12 पदक हासिल किए थे। लड़कियों की प्रतियोगिता 20 से 22 जुलाई 2026 तक पठानकोट में हुई थी तो लड़कों की 25 से 28 जुलाई तक सिरसा में हुई थी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब अक्तूबर 2026 में आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में अपनी चमक बिखेरेंगे।
-- --
धवल ठाकुर ने लड़कों के वर्ग में जीते 2 कांस्य
सिरसा में आयोजित लड़कों की स्पर्धा में सेसिल कॉन्वेंट स्कूल के छात्र धवल ठाकुर ने दो कांस्य पदक जीते। यह पदक अंडर-14 श्रेणी में 50 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धाओं में हासिल किए जबकि पठानकोट में हुई लड़कियों की चैंपियनशिप में माइंड ट्री स्कूल की पावनी ने तीन पदक जीते। उन्होंने 50 मीटर फ्लाई और 100 मीटर फ्रीस्टाइल में दो स्वर्ण पदक और 200 मीटर आईएम में एक रजत पदक जीता। आर्मी स्कूल की ओजस्वनी ने सबसे अधिक चार पदक अपने नाम किए। उन्होंने 200 मीटर आईएम, 200 मीटर फ्लाई और 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 3 रजत पदक तथा 100 मीटर फ्लाई में 1 कांस्य पदक हासिल किया। जबकि पुलिस डीएवी स्कूल की हर्षिता ने 3 पदक जीते थे। उन्होंने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 1 रजत पदक और 200 मीटर आईएम व 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 2 कांस्य पदक जीते थे।