सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   At the age of 70, soldier Sohan Singh won gold.

Ambala News: 70 साल की उम्र में फौजी सोहन सिंह ने जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
At the age of 70, soldier Sohan Singh won gold.
विज्ञापन
जलबेड़ा। भानोखेड़ी गांव के पूर्व सैनिक सोहन सिंह ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने ल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। यह आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स क्लब में खेलो मास्टर गेम्स फाउंडेशन की ओर से करवाया गया। इसमें सात राज्यों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में सोहन सिंह ने न केवल भाग लिया, बल्कि कई स्पर्धाओं में पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने 200 मीटर दौड़ में अपनी चिर-परिचित फुर्ती दिखाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
Trending Videos

400 मीटर और 800 मीटर दौड़ में उन्होंने चांदी की चमक बिखेरी और रजत पदक जीते। 4x100 मीटर रिले रेस में भी उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर रजत पदक पर कब्जा किया। सोहन सिंह ने कहा कि उनकी इस सफलता का पूरा श्रेय गुरु महाराज को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed