फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bar Association election process begins; voting to be held on September 11.

Ambala News: बार एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 11 सितंबर को होगा मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bar Association election process begins; voting to be held on September 11.
घरौंडा। बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। न्यायिक परिसर में आयोजित आम बैठक में सर्वसम्मति से एडवोकेट जितेंद्र को चुनाव का रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) नियुक्त किया गया, जबकि एडवोकेट गौरव शर्मा, परविंद रावल और रमेश शर्मा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) बनाया गया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि बार एसोसिएशन के प्रधान, उपप्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव और खजांची पदों के लिए 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम, नामांकन, जांच और नाम वापसी की तिथियां निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से अपने इस्तीफे सौंपे। साथ ही कार्यकाल का आय-व्यय और प्रशासनिक रिपोर्ट सदन के समक्ष रखी गई, जिस पर अधिवक्ताओं ने संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि इस बार भी चुनाव भाईचारे और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। बैठक में कवीन्द्र त्यागी, रमन गुप्ता, बलधीर सिंह, प्रेमिल गोयत, हरेंद्र पन्नू, कुसुम लता, संदीप दलाल, सुभाष रावल, शक्ति सिंह और नरेश राणा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed