{"_id":"6a74de979ffe185b34080f01","slug":"sealdah-anand-vihar-sampark-kranti-to-be-extended-ambala-news-c-36-1-amb1001-167446-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सियालदह-आनंद विहार संपर्क क्रांति का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सियालदह-आनंद विहार संपर्क क्रांति का होगा विस्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। पूर्वी रेलवे ने ट्रेन नंबर 12329/12330 साप्ताहिक सियालदह-आनंद विहार (टर्मिनस) संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का दिल्ली के रास्ते चंडीगढ़ तक विस्तार करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में अधिकारियों ने एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर उत्तर रेलवे को भेज दिया गया है। यदि यह योजना अंतिम रूप लेती है, तो कोलकाता और चंडीगढ़ के बीच यात्रियों को एक और सीधी रेल सेवा मिल जाएगी।
वर्तमान में यह ट्रेन सियालदह से चलकर आनंद विहार टर्मिनल पर अपनी यात्रा समाप्त करती है। दिल्ली पहुंचने के बाद यह ट्रेन आनंद विहार में करीब साढ़े 11 घंटे (सुबह 08:50 बजे से रात 08:20 बजे तक) तक खड़ी रहती है। रेलवे प्रशासन अब इस खाली समय का सदुपयोग करने की योजना पर काम कर रहा है। प्रस्तावित योजना के तहत ट्रेन को आनंद विहार पर ही रोकने के बजाय दिल्ली के रास्ते आगे चंडीगढ़ तक संचालित किया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह प्रस्ताव अभी विचाराधीन है। उच्च स्तर से हरी झंडी और अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इसे आधिकारिक रूप से पटरियों पर उतार दिया जाएगा। इसके बाद यात्रियों का सफर और अधिक सुगम हो जाएगा।