{"_id":"6a74d55140582361ea0049f4","slug":"drizzle-throughout-the-day-temperature-dropped-ambala-news-c-18-knl1018-964332-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दिनभर बूंदाबांदी, गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दिनभर बूंदाबांदी, गिरा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। जिले में वीरवार को पूरा दिन बूंदाबांदी रही। बादल छाने से धूप नहीं निकली। वहीं ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। ऐसे मौसम में दिन का तापमान में भी बुधवार के मुकाबले छह अंक तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन यानी 11 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहने व बारिश की संभावना जताई है।
वीरवार को सामान्य से पांच डिग्री कम होकर अधिकतम तापमान 27.08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस था। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा फिरोजपुर, रोहतक, शाहजहांपुर, कानपुर, डेल्टागंज, डिगा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। इससे हरियाणा में मानसून की हवाओं की सक्रियता बढ़ने से 7 व 8 अगस्त के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है।
हालांकि 9 व 10 अगस्त को आंशिक बादल व कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस के बाद 11 अगस्त से फिर से राज्य में बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। ब्यूरो