फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Body of unidentified person found in Western Yamuna Canal

Ambala News: पश्चिमी यमुना नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Body of unidentified person found in Western Yamuna Canal
करनाल। पश्चिमी यमुना नहर में वीरवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। नहर में तेज बहाव के साथ बहकर आए शव को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पहचान के लिए शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि शव किस क्षेत्र से बहकर यहां पहुंचा है। जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है और पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed