{"_id":"69c6fc7e94bb1a54990c4444","slug":"bharat-gaurav-special-train-will-leave-for-ayodhya-today-ambala-news-c-36-1-amb1001-160475-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अयोध्या के लिए आज रवाना होगी भारत गौरव विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अयोध्या के लिए आज रवाना होगी भारत गौरव विशेष ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 28 Mar 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे शनिवार को अंबाला छावनी से अयोध्या कैंट के लिए विशेष भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाएगा। ट्रेन नंबर 00452 को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए चलाई जा रही है जो रामलला के दर्शन करना चाहते हैं।
इन स्टेशनों से सवार हो सकेंगे यात्री : रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार, यह ट्रेन अंबाला से दोपहर 3 बजे प्रस्थान करेगी। रास्ते में यात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा और दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर बोर्डिंग प्वाइंट्स दिए गए हैं। इसके तहत ट्रेन का कुरुक्षेत्र में ठहराव शाम 4 बजे, करनाल में 4:45 बजे, पानीपत में 5:45 बजे, सोनीपत में 6:55 बजे, पुरानी दिल्ली में रात 8:10 बजे ठहराव के बाद ट्रेन शनिवार 29 मार्च को सुबह 10:40 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
कार्यक्रम : श्रद्धालु 30 मार्च की रात 8:20 बजे तक अयोध्या में रुक सकेंगे। इसके बाद ट्रेन वापस अंबाला के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में यह ट्रेन 31 मार्च को दोपहर 3:10 बजे अंबाला पहुंचेगी और यहां इस यात्रा का समापन होगा। संवाद
Trending Videos