फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bharat Gaurav Train: Tour South India in 13 days.

भारत गौरव ट्रेन : 13 दिनों में करें दक्षिण भारत की यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:45 AM IST
विज्ञापन
Bharat Gaurav Train: Tour South India in 13 days.
अंबाला। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने अपनी विशेष भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से 13 दिवसीय दक्षिण भारत यात्रा का शुभारंभ करने की घोषणा की है। यह ट्रेन आगामी 13 नवंबर 2026 को जम्मू स्टेशन से शुरू होगी। टूर पैकेज के दौरान यात्री रामेश्वरम (श्री रामनाथस्वामी मंदिर), मदुरै (मीनाक्षी मंदिर), कन्याकुमारी, तिरुपति (भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर) और मार्कापुर (मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर) के दर्शन कर सकेंगे और यात्रा 25 नवंबर 2026 को समाप्त होगी।
विज्ञापन

यात्री जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर और झांसी (वीरांगना लक्ष्मीबाई) स्टेशनों से ट्रेन पकड़ सकते हैं। इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से बुकिंग कर सकते हैं। आईआरसीटीसी के चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय (सेक्टर 34-ए) अथवा हेल्पलाइन नंबरों (0172-4645795, 7888831633, 8595930980) पर संपर्क करके भी जानकारी प्राप्त की जा सकती।
विज्ञापन

-----------
26,895 से शुरू होगा किराया और मिलेंगी ये सुविधा
आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को तीन अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया है। पैकेज के शुल्क में कन्फर्म ट्रेन टिकट, शुद्ध भोजन (ट्रेन और यात्रा के दौरान), ठहरने के लिए आवास, बसों से भ्रमण और सुरक्षा के साथ ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग तथा पैरामेडिकल सहायता शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकोनॉमी (स्लीपर क्लास): 26,895 प्रति व्यक्ति (480 सीटें)
स्टैंडर्ड (थर्ड एसी): 42,605 प्रति व्यक्ति (210 सीटें)
कम्फर्ट (द्वितीय एसी): 56,830 प्रति व्यक्ति (50 सीटें)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed