सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike collides with combine, youth dies

Ambala News: कंबाइन से टकराई बाइक, युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with combine, youth dies
मृतक का फाइल फोटो
विज्ञापन
मुलाना। सोमवार रात कंबाइन से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएम अस्पताल मुलाना में रखवाया गया है। गांव कालपी सरपंच रिंकू ने बताया कि कालपी निवासी सचिन पुत्र मलखान सिंह दोसडक़ा में अपने काम से छुट्टी के बाद गांव वापिस जा रहा था। मुलाना सीएचसी के सामने मुलाना की तरफ से आ रही कंबाइन से उसकी बाइक टकरा गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सचिन कुछ महीने पहले ही दुबई से गांव लौटा था और चार महीने पहले उसकी शादी हुई थी। तीन भाई में सचिन दूसरे नंबर पर था जबकि उसका छोटा भाई अभी भी विदेश में है। विदेश से आने के बाद वह दोसडक़ा में जेसीबी ड्राइवर के तौर पर कार्य कर रहा था। सोमवार रात्रि को वह छुट्टी के बाद घर जा रहा था। मुलाना अनाज मंडी कट से वह सर्विस लेन से मुलाना की तरफ जा रहा था कि वह हादसे का शिकार हो गया। वहीं, मुलाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed