{"_id":"69b705a18896a719f50f3209","slug":"booking-stalled-due-to-server-down-consumers-wandering-for-cylinders-ambala-news-c-36-1-amb1001-159751-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सर्वर डाउन होने से बुकिंग ठप, सिलिंडर के लिए भटक रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सर्वर डाउन होने से बुकिंग ठप, सिलिंडर के लिए भटक रहे उपभोक्ता
विज्ञापन
छावनी के बीसी बाजार स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन। संवाद
विज्ञापन
- घंटों इंतजार के बावजूद नहीं मिल रहा सिलिंडर, कुछ एजेंसियों ने मैन्युअल शुरू किया काम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए जिलेभर में परेशानी बरकरार है। तकनीकी खामियां और सर्वर डाउन होने से उपभोक्ता भटक रहे हैं। आलम यह है कि घंटों लंबी लाइनों में लगने के बाद भी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल एप को लेकर हो रही है जिसका लिंक बार-बार टूटने से बुकिंग प्रक्रिया ठप पड़ी है। हालांकि रविवार को भी कुछ गैस एजेंसियां खुली रहीं ताकि उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाई जा सके।
एप भी नहीं कर रहा काम
गैस कंपनियों ने बुकिंग को पूरी तरह डिजिटल बनाने का दावा किया था लेकिन वर्तमान संकट ने इन दावों की पोल खोल दी है। उपभोक्ता सुबह से रात तक मोबाइल पर एप के जरिये सिलिंडर बुक करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सर्वर की दिक्कत और लिंक के बार-बार फेल होने के कारण उनकी मेहनत बेकार जा रही है।
एजेंसियों पर अलग-अलग नियम
जिले की गैस एजेंसियों पर अलग-अलग व्यवस्था भी उपभोक्ताओं की परेशानी का बड़ा कारण बन रही है। भीड़ नियंत्रण के लिए कुछ एजेंसियों ने पुराने ढर्रे पर मैन्युअल तरीके गैस बुकिंग का कार्य शुरू किया है ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। जबकि कुछ एजेंसियां अब भी मोबाइल ओटीपी के सहारे काम कर रही हैं। नेटवर्क की समस्या के कारण ओटीपी नहीं मिल पा रहा। सड़क से लेकर गैस एजेंसी के दफ्तर तक उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट रहा है। लोगों का कहना है कि एक तरफ महंगाई की मार है, दूसरी तरफ समय पर सिलिंडर न मिलने से घर का चूल्हा बुझने की नौबत आ गई है। नौकरीपेशा लोग दफ्तर छोड़कर लाइनों में खड़े रहने के लिए मजबूर हैं।
दो दिन से कर रही हूं प्रयास
दो दिनों से एप पर ट्राई कर रही हूं लेकिन हर बार एरर आ जाता है। एजेंसी आने पर कहा जा रहा है कि सर्वर ठीक होने का इंतजार करें। ऐसे में खाना कैसे बनेगा
- सुनीता वर्मा, गृहणी, महेशनगर
नहीं हो रही बुकिंग
चार दिन से गैस एजेंसी के चक्कर काट रही हूं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। मोबाइल पर बुकिंग नहीं हो रही। एजेंसी संचालक भी मार्गदर्शन नहीं कर रहे।
- हरजीत कौर, गृहणी, दयालबाग
Trending Videos