सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two nursing officers and security guard were assaulted outside OPD of Civil Hospital in Ambala

Ambala: नागरिक अस्पताल की OPD के बाहर दो नर्सिंग ऑफिसर व सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट, पुलिस बल रहा तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: Naveen Updated Fri, 27 Feb 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार

अंबाला में ट्रेनिंग पर आई नर्सिंग छात्राओं की वीरवार को कैंट के आईपीडी ब्लॉक स्थित प्राइवेट वार्ड में दवा लेने को बहस हुई थी। जब मामले को शांत करवाने के लिए नर्सिंग ऑफिसर मनप्रीत व सिक्योरिटी जसप्रीत आए तो निशा को उनके साथ झगड़ा हो गया।

Two nursing officers and security guard were assaulted outside OPD of Civil Hospital in Ambala
पीड़ित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कैंट के नागरिक अस्पताल की ओपीडी के बाहर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। एक पक्ष से दो नर्सिंग ऑफिसर सहित एक सिक्योरिटी गार्ड चोटिल हो गया तो दूसरे पक्ष से नर्सिंग की छात्रा व उनकी माता ने खुद के साथ मारपीट के आरोप लगाए। साथ ही दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक-दूसरे पर कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए।

Trending Videos


दोपहर 12 बजे दोनों पक्षों के बाद हुई मारपीट के बाद अस्पताल में तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि यह मारपीट सीसीटीवी में कैद हो गई। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, मारपीट के बाद जब मेडिकल करवाने के बाद छात्रा व उनकी माता दोबारा से सीएमओ कार्यालय में पहुंची तो हड़कंप मच गया। टकराव की स्थिति से बचने के लिए पीएमओ ने मुख्य दरवाजे की कुंडी लगाकर मामले को शांत करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं के आपसी झगड़े के बाद बिगड़ा था मामला 
ट्रेनिंग पर आई नर्सिंग छात्राओं की वीरवार को कैंट के आईपीडी ब्लॉक स्थित प्राइवेट वार्ड में दवा लेने को बहस हुई थी। जब मामले को शांत करवाने के लिए नर्सिंग ऑफिसर मनप्रीत व सिक्योरिटी जसप्रीत आए तो निशा को उनके साथ झगड़ा हो गया। उस समय नर्सिंग ऑफिसर ने छात्रा पर एक युवक को बाहर से बुलाने के आरोप लगाए थे। हालांकि उस समय पीएमओ अंबाला कैंट पूजा पेंटल ने जांच के निर्देश दे दिए थे।



शुक्रवार को उसी जांच के सिलसिले में दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया था। जैसे ही दोनों पक्ष ओपीडी के बाहर पहुंचे तो आपस में ही झगड़ा हो गया। नर्सिंग ऑफिसर मनप्रीत व मिनाक्षी, सिक्योरिटी गार्ड जसप्रीत ने महिला व उनकी बेटी पर मारपीट के आरोप लगाए। कहा कि उन्होंने ड्रेस भी फाड़ दी। उधर, दूसरे पक्ष से शाहाबाद निवासी सुनीता व उनकी बेटी निशा ने दूसरे पक्ष पर मारपीट व कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed