सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Father kills son and commits suicide IN Bhilwara, Rajasthan

Bhilwara News: पत्नी की प्रताड़ना से तंग पति ने की आत्महत्या, बेटे को भी उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 05:14 PM IST
Father kills son and commits suicide IN Bhilwara, Rajasthan
भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र के बड़ला गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पारिवारिक कलह से परेशान पिता राधेश्याम वैष्णव (40) ने अपने 12 वर्षीय पुत्र वंश वैष्णव की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी और इसके बाद खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना में दोनों की मौत हो गई।

कमरे का दृश्य देख सब रह गए दंग
सुबह गांव के लोगों को घर के भीतर कोई हलचल नहीं दिखाई दी। पड़ोसियों को शक होने पर उन्होंने परिजनों को सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो घर का गेट अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद परिजन दीवार फांदकर घर में प्रवेश किए। कमरे के भीतर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। चारपाई पर मासूम वंश का शव पड़ा था, जबकि पिता राधेश्याम पास ही जमीन पर तड़प रहा था।

फसल काटने वाले दरांती से काटा बेटे का गला
पुलिस जांच में सामने आया कि राधेश्याम ने खेत में फसल काटने में काम आने वाली दरांती से बेटे का गला काट दिया। गहरी चोट लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद राधेश्याम ने पहले पंखे से फंदा लगाने की कोशिश की, लेकिन किसी कारणवश वह सफल नहीं हो पाया। इसके बाद उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।

इलाज के दौरान राधेश्याम ने भी तोड़ा दम
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन राधेश्याम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

पुलिस ने क्या बताया?
सूचना पर मांडलगढ़ के सीओ बाबूलाल बिश्नोई पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर बच्चे का शव पड़ा मिला और पिता जहर पीने के बाद गंभीर हालत में था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आत्महत्या का प्रयास किया गया। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मौके से दरांती और अन्य जरूरी सामग्री जब्त कर ली है। साथ ही घर में मौजूद मोबाइल फोन और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि राधेश्याम किन परिस्थितियों में यह खौफनाक कदम उठाने को मजबूर हुआ।

वारदात से पहले बनाया था वीडियो
इस सनसनीखेज मामले में नया मोड़ तब आया, जब यह सामने आया कि राधेश्याम ने घटना से दो दिन पहले एक वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया था। वीडियो में उसने पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि लगातार परेशान किया जा रहा है और इसी वजह से वह आत्महत्या करने जैसा कदम उठाने को मजबूर हो रहा है।

मौत के लिए बेटे और बेटी को भी बताया जिम्मेदार
इसके अलावा, उसने अपने बकाया पैसों की जानकारी भी वीडियो में दी और परिजनों से आग्रह किया कि उसके कर्ज और उधारी की रकम समय पर चुका दी जाए। वीडियो में उसने पत्नी, 14 वर्षीय बेटे और 16 वर्षीय बेटी को भी अपनी स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया था। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस इस वीडियो की सत्यता और आरोपों की जांच कर रही है।

पत्नी से चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार, राधेश्याम और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। पत्नी कुछ समय से पीहर में रह रही थी। घटना के समय घर में केवल पिता और पुत्र ही मौजूद थे। प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक गृह क्लेश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा में ‘दूध’ पर सियासी तकरार, डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा की नोकझोंक से गूंजा सदन

गांव में पसरा मातम
इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे बड़ला गांव में शोक का माहौल है। मासूम बच्चे की हत्या और पिता की आत्महत्या से हर कोई स्तब्ध है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार में पहले भी विवाद की बातें सामने आती रही थीं, लेकिन किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मुरादाबाद में घर में घुसा तेंदुआ, मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल

27 Feb 2026

Una: माता चिंतपूर्णी दरबार से पवित्र ज्योत लेकर मुंबई रवाना हुए पुजारी रविन्द्र छिन्दा

27 Feb 2026

भीतरगांव: गणित की परीक्षा में डर पर भारी पड़ा आत्मविश्वास; एग्जाम सेंटर में उत्साह के साथ पहुंचे छात्र

27 Feb 2026

यूपी बोर्ड: गणित की परीक्षा में केंद्रों पर अभेद्य सुरक्षा; सघन तलाशी के बाद ही हॉल में घुस सके परीक्षार्थी

27 Feb 2026

कानपुर: भीतरगांव में बीमार पड़ा सेहत का प्रचार वाहन; झाड़ियों और गंदगी के बीच बना कबाड़

27 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: जज्बे को सलाम; परीक्षा देने जा रही छात्राओं पर मधुमक्खियों का हमला; उपचार के बाद पहुंचीं परीक्षा केंद्र

27 Feb 2026

कानपुर: भीतरगांव ब्लॉक मुख्यालय गेट पर कई महीनों से लीकेज, सुबह शाम सैकड़ों लीटर पानी नाली में बह रहा

27 Feb 2026
विज्ञापन

भीतरगांव: ईंटों के अद्भुत मंदिर के बाहर कूड़े का अंबार; नाक पर रुमाल रख दीदार कर रहे पर्यटक

27 Feb 2026

कानपुर: विश्व प्रसिद्ध मंदिर के साये में गंदगी का राज, भीतरगांव में ठप हुई सफाई व्यवस्था

27 Feb 2026

कानपुर: शहीद सुरेश कुमार वर्मा के स्मारक की दुर्दशा, बाउंड्री न होने से आवारा मवेशियों का बना अड्डा

27 Feb 2026

कानपुर: भीतरगांव में जल संकट की आहट, गिरते भूजल स्तर ने छीना पानी; हैंडपंप हुए शोपीस

27 Feb 2026

कानपुर: सूख रही है भीतरगांव की प्राकृतिक विरासत; दशकों पुराने आम और नीम के पेड़ बन रहे ठूंठ

27 Feb 2026

साढ़ में बवाल: जमीन के लिए मुल्लाखेड़ा और रातेपुर के युवकों में भिड़ंत; जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस बेखबर

27 Feb 2026

चल मन वृंदावन धाम... राधे राधे की धुन में झूम उठे करनालवासी, भागवत कथा में भक्ति का उमंग

27 Feb 2026

फर्रुखाबाद: कायमगंज में आम के बाग में मिला महिला का शव; पुलिस ने सोशल मीडिया पर साझा की फोटो

27 Feb 2026

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, घटना सीसीटीवी में कैद, बूढा गांव के पास हुआ हादसा

27 Feb 2026

एनकाउंटर में मारे गए युवक के परिवार से मिलने पहुंचे बिक्रम मजीठिया

27 Feb 2026

देहरादून लोक भवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव आज से, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

27 Feb 2026

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, कई श्रद्धालु घायल, एट के बैरागढ़ देवी मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा

27 Feb 2026

नूंह में 12वीं बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा, अंग्रेजी पेपर देते दो डमी कैंडिडेट पकड़े

Ujjain News: उज्जैन में तरुण खन्ना की शूटिंग, 17वीं बार निभा रहे हैं भगवान शिव की भूमिका, जानें क्या कहा?

27 Feb 2026

चंडीगढ़ में स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी

27 Feb 2026

फतेहाबाद के टोहाना में आईटीआई छात्रों पर गुंडागर्दी का आरोप लगा, बस स्टैंड प्रबंधन ने जारी की वीडियो

27 Feb 2026

भिवानी के बावड़ीगेट क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

27 Feb 2026

गैरसैंण में एसडीएम की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन

27 Feb 2026

अमृतसर में आप विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

27 Feb 2026

फर्रुखाबाद: नर्सिंग होम की लापरवाही ने ली प्रसूता की जान; कर्मचारी पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

27 Feb 2026

अमृतसर में आप विधायक कुलदीप धालीवाल ने अकाली नेताओं पर बोला तीखा हमला

27 Feb 2026

गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में अखंड पाठ से होला मोहल्ला का आगाज

27 Feb 2026

VIDEO: तमसा तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर बना आस्था का केंद्र, मूलभूत सुविधाओं की दरकार

27 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed