सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Rajasthan News: Governor Haribhau Bagde said in Bhilwara - Only quality education will strengthen nation

Rajasthan News: भीलवाड़ा में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बोले- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही सशक्त होगा राष्ट्र

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 10:16 PM IST
Rajasthan News: Governor Haribhau Bagde said in Bhilwara - Only quality education will strengthen nation
वर्तमान समय में बौद्धिक क्षमता और गुणवत्ता युक्त शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा न केवल ज्ञान देती है, बल्कि मानवीय व्यवहार और आचरण को भी परिष्कृत करती है। उच्च शिक्षा संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्रों में उत्कृष्ट मानक स्थापित करने चाहिए। यह विचार हरिभाऊ बागड़े ने शुक्रवार को भीलवाड़ा के संगम विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।

राज्यपाल बागड़े ने कहा कि ज्ञान, कौशल और चरित्र, ये तीनों तत्व किसी भी राष्ट्र की प्रगति के आधार स्तंभ हैं। युवा शक्ति को इन मूल्यों के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

उन्होंने यह भी कहा कि देश आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। बड़े सैन्य उपकरणों से लेकर भारी मशीनरी तक का निर्माण आज देश में ही हो रहा है, जो भारत की बढ़ती क्षमता का प्रमाण है।

30 मेधावियों को स्वर्ण पदक, 31 शोधार्थियों को उपाधियां
दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के 30 स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा 31 शोधार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। राज्यपाल ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और शोधार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो विद्यार्थियों को जीवन के नए अध्याय में प्रवेश का अवसर देता है।

इस अवसर पर सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि आज के दौर में अपनी जड़ों को मजबूत रखना आवश्यक है। जीवन मूल्यों और परंपराओं के साथ आगे बढ़ते हुए नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं को योगदान देना चाहिए।

पढ़ें- Rajasthan: 'सनातन संस्कृति अडिग और अजेय है', राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का भीलवाड़ा में सांस्कृतिक चेतना का संदेश

आईआईएम इंदौर के प्रोफेसर पी.के. सिंह ने भाषाई दक्षता और तकनीकी कौशल को समय की मांग बताते हुए कहा कि बदलती तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलना आवश्यक है।

विश्वविद्यालय के चेयरमैन रामपाल सोनी ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि संस्थान विद्यार्थियों को कौशल आधारित और व्यवहारिक शिक्षा प्रदान कर रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। कुलगुरु करुणेश सक्सेना ने विश्वविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत शैक्षणिक शोभायात्रा, दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। एनसीसी कैडेट्स द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कुलसचिव आलोक कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इससे पूर्व जिला पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। दीक्षांत समारोह में पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विश्वविद्यालय बोर्ड सदस्य, प्राध्यापक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Almora: 6.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

20 Feb 2026

राकेश जम्वाल बोले- एआई समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा भारत की वैश्विक छवि धूमिल करने की साजिश

20 Feb 2026

शिअद प्रधान सुखबीर बादल पर बरसे पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल, सुनिए क्या बोले

20 Feb 2026

झज्जर में अमर उजाला की तरफ से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिला धोखा, किशोरी और उसकी मां ने बताया यह

20 Feb 2026
विज्ञापन

कुल्लू: व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने जानी कार्यकुशलता तकनीक

20 Feb 2026

फगवाड़ा में रेड अलर्ट के चलते डीएसपी ने लगाया हाई टेक नाका

विज्ञापन

Amritsar: व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले में एक गिरफ्तार, गैंगस्टर नेटवर्क की जांच तेज

20 Feb 2026

कुरुक्षेत्र में 21 केंद्रों पर साढ़े तीन हजार विद्यार्थियों ने दी फिजिक्स की परीक्षा

20 Feb 2026

VIDEO: वंचित बच्चों की शिक्षा में चुनौतियां, वर्तमान स्थिति, समाधान और भावी नियोजन विषय पर संगोष्ठी

20 Feb 2026

Video: गोल्फ क्लब में लखनऊ गोल्फ लीग का आयोजन, आए दिग्गज खिलाड़ी

20 Feb 2026

Video: ललित कला अकादमी में राष्ट्रीय कला संस्थान द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत अभियान

20 Feb 2026

Video: राज संग्रहालय में कला अभिरुचि पाठ्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम

20 Feb 2026

VIDEO: नेशनल हाईवे-19 पर मैजिक गाड़ी में लगी भीषण आग, ड्राइवर की समझदारी से बचीं कई जानें

20 Feb 2026

VIDEO: महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने अधीक्षक पर लगाया अभद्रता का आरोप

20 Feb 2026

पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल-सुखबीर बादल

Rohtas Liquor Case: रोहतास जहरीला शराब कांड.. चिकित्सक और पीड़ित पिता के दावों ने मचाया बवाल! | Bihar

20 Feb 2026

VIDEO: दीवार काटकर ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी, तिजोरी ग्राइंडर से कटी; CCTV की हार्ड डिस्क भी गायब

20 Feb 2026

अलीगढ़ में दुल्हन ने ऊंट पर सवार होकर वरमाला के लिए की धमाकेदार एंट्री

20 Feb 2026

VIDEO: "मृदंगम – एक इमर्सिव सांस्कृतिक संध्या" ने किया आयोजन

20 Feb 2026

VIDEO: पुल निर्माण के लिए सिर मुड़वाकर प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ जताया आक्रोश

20 Feb 2026

VIDEO : लखनऊ गोल्फ लीग का आयोजन, खिलाड़ियों ने शॉट्स लगाकर दिखाया दम

20 Feb 2026

जींद के जुलाना में 128 किलो 912 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

20 Feb 2026

जींद के जुलाना में कर्मचारियों को एचआरएमएस पोर्टल पर पंजीकरण करने की मांग

20 Feb 2026

अनिल विज के खिलाफ उतरे सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मी, कैथल पुलिस अधीक्षक उपासना के साथ बहस पर जताया विरोध

20 Feb 2026

हिसार में राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता शुरू , 52 टीमें लेंगी हिस्सा

20 Feb 2026

जींद के जुलाना में निकासी व्यवस्था की जांच के लिए पहुंचा प्रशासनिक अमला

20 Feb 2026

नारनौल में लूट की साजिश के मामले में आरोपी अंकित को मिली जमानत

सोनीपत में 10 हजार की रिश्वत लेता पैक्स का सेल्समैन गिरफ्तार

20 Feb 2026

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में ऑफलाइन होगा उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन, 15 मई तक घोषित होंगे परिणाम

20 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed