{"_id":"69983a714c7ea0c8b1082fdd","slug":"video-administrative-staff-reached-julana-in-jind-to-inspect-the-drainage-system-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना में निकासी व्यवस्था की जांच के लिए पहुंचा प्रशासनिक अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना में निकासी व्यवस्था की जांच के लिए पहुंचा प्रशासनिक अमला
कस्बे के मुख्य बाजार में निकासी व्यवस्था को लेकर लंबे समय से चल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। बाजार के दुकानदारों का कहना है कि पानी की उचित निकासी न होने के कारण बरसात या नालियों के ओवरफ्लो होने पर दुकानों के आगे गंदा पानी जमा हो जाता है, जिससे ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार संबंधित विभागों को शिकायत देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
शुक्रवार को पंचायती राज विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जुलाना बाजार पहुंचे। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया, ताकि समस्या का संयुक्त रूप से समाधान निकाला जा सके। अधिकारियों ने बाजार की मुख्य नालियों, गलियों और पानी के बहाव की दिशा का बारीकी से निरीक्षण किया। दुकानदारों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। जांच के दौरान सामने आया कि जुलाना बाजार के मुख्य हिस्से में निकासी व्यवस्था सामान्य रूप से काम कर रही है और वहां कोई बड़ी तकनीकी खामी नहीं पाई गई। हालांकि निरीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि बाजार से सटे जिस क्षेत्र का संबंध शादीपुर गांव से है, वहां निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। उसी क्षेत्र में पानी की रुकावट के कारण गंदा पानी दुकानों के सामने जमा हो रहा है, जिससे भ्रम की स्थिति बन रही है कि समस्या पूरे बाजार की है। दोनों विभागों के अधिकारी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजेंगे तब कहीं जाकर समाधान होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।