{"_id":"69983a87ebd9f8c0fc0837eb","slug":"video-demand-to-register-employees-on-hrms-portal-in-julana-jind-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना में कर्मचारियों को एचआरएमएस पोर्टल पर पंजीकरण करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना में कर्मचारियों को एचआरएमएस पोर्टल पर पंजीकरण करने की मांग
बिजली निगम सब डिवीजन कार्यालय में एचएसईबी वर्कर यूनियन की गेट मीटिंग हुई। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।
सचिव मनोज ने कहा कि निगम के डायरेक्ट रोल पर कार्यरत कर्मचारियों को एचकेआरएन पोर्टल पर पंजीकृत करने की बजाय एचआरएमएस पोर्टल पर पंजीकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एचआरएमएस पोर्टल पर पंजीकरण से कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान अधिकार और सुविधाएं मिल सकेंगी तथा उन्हें स्थायी नौकरी की सुरक्षा भी प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त भविष्य में कर्मचारियों को पक्का किए जाने के रास्ते भी खुले रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले लगभग दस वर्षों से निरंतर सेवा दे रहे कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने के संबंध में माननीय हाईकोर्ट द्वारा हरियाणा सरकार को निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन सरकार ने अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। यदि सरकार ने शीघ्र ही कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।