{"_id":"69983d8cd8dac1f1090804b1","slug":"video-three-and-a-half-thousand-students-took-the-physics-exam-at-21-centres-in-kurukshetra-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में 21 केंद्रों पर साढ़े तीन हजार विद्यार्थियों ने दी फिजिक्स की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में 21 केंद्रों पर साढ़े तीन हजार विद्यार्थियों ने दी फिजिक्स की परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की फिजिक्स विषय की परीक्षा जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कोऑर्डिनेटर एवं प्राचार्य रीटा गोयल ने बताया कि साढ़े तीन हजार विद्यार्थियों ने फिजिक्स की परीक्षा दी और शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चली। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सुबह नौ बजे से विद्यार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे।
परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर राहत दिखाई दी। कई विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया, वहीं कुछ ने इसे थोड़ा कठिन माना। अधिकतर छात्रों ने कहा कि पेपर में सोच-समझकर उत्तर देने वाले प्रश्न शामिल थे। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष जताया। अब विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार है। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भी भीड़ देखी गई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन की समुचित व्यवस्था रही।
सीधे तौर पर नहीं आए अधिक महत्वपूर्ण प्रश्न
छात्रा छवि ने बताया कि फिजिक्स का पेपर ठीक रहा, लेकिन उम्मीद से थोड़ा अलग था। जिन प्रश्नों को हमने अधिक महत्वपूर्ण समझकर तैयारी की थी, वे सीधे तौर पर नहीं आए। कुछ प्रश्न ऐसे थे, जिनमें गहराई से सोचने की जरूरत पड़ी। न्यूमेरिकल और थ्योरी का मिश्रण संतुलित था, पर दो-तीन प्रश्न थोड़े कठिन लगे। फिर भी मैंने सभी प्रश्न हल करने का प्रयास किया है। मुझे विश्वास है कि मेहनत का परिणाम अच्छा मिलेगा और अंक संतोषजनक आएंगे।
लंबे उत्तर वाले प्रश्नों में सोचने का समय लगा
छात्र केशव शर्मा ने कहा कि पेपर थोड़ा मुश्किल जरूर था, खासकर लंबे उत्तर वाले प्रश्नों में सोचने का समय लगा। हालांकि सिलेबस के बाहर कुछ नहीं था, लेकिन सवालों का तरीका अलग था। मैंने सभी प्रश्न अटेम्पट किए हैं और समय प्रबंधन पर खास ध्यान दिया। शुरुआत में थोड़ा दबाव महसूस हुआ, पर बाद में आत्मविश्वास बना रहा। पेपर औसत से थोड़ा कठिन कहा जा सकता है, लेकिन अच्छे परिणाम की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।