{"_id":"69983a7961286606c606272d","slug":"video-state-level-womens-hockey-competition-begins-in-hisar-52-teams-will-participate-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता शुरू , 52 टीमें लेंगी हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता शुरू , 52 टीमें लेंगी हिस्सा
हॉकी हरियाणा के तत्वावधान में सात दिवसीय 12वीं सब जूनियर, 19वीं जूनियर व 37वीं सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 26 फरवरी तक एचएयू के एस्ट्रोटर्फ मैदान में होगा। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 52 टीमें और करीब 1040 खिलाड़ी भाग लेंगी। प्रतियोगिता का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ।
सीनियर हॉकी कोच आजाद सिंह मालिक ने बताया कि सीनियर वर्ग में 20 टीमें (करीब 400 खिलाड़ी), जूनियर वर्ग में 16 टीमें (320 खिलाड़ी) और सब जूनियर वर्ग में 16 टीमें (320 खिलाड़ी) हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ शाम 4 बजे होगा और प्रतिदिन मुकाबले शाम 7 बजे तक खेले जाएंगे। पहले दिन उद्घाटन मुकाबला सब जूनियर वर्ग की टीमों के बीच होगा।
बाहर से आने वाली टीमों के ठहरने की व्यवस्था जाट धर्मशाला में की गई है।इस प्रतियोगिता में हिसार, करनाल, भिवानी, सोनीपत, यमुनानगर, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, जींद, सिरसा, कैथल, रोहतक, कुरुक्षेत्र और पानीपत सहित विभिन्न जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। कोच आजाद सिंह मालिक ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और खेल प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।