सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   munger gnm student murder case purnia cremation ground neeraj kumar arrested intercaste love dispute

जीएनएम छात्रा हत्याकांड: प्रेमी ही निकला कातिल, गला घोंटकर हत्या के बाद पूर्णिया श्मशान में जलाया शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र की 25 वर्षीय जीएनएम छात्रा स्नेहा कुमारी की गुमशुदगी का मामला हत्या में बदल गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसके प्रेमी नीरज कुमार, जो पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में ओटी इंचार्ज था, ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को श्मशान घाट में जला दिया।

munger gnm student murder case purnia cremation ground neeraj kumar arrested intercaste love dispute
पुलिस हिरासत में आरोपी नीरज कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सफियासराय थाना क्षेत्र की 25 वर्षीय जीएनएम छात्रा स्नेहा कुमारी की गुमशुदगी का मामला अब सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि स्नेहा की हत्या उसके प्रेमी ने ही की और सबूत मिटाने के लिए शव को पूर्णिया के श्मशान घाट पर जला दिया। एसपी ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending Videos


21 जनवरी को दर्ज हुई थी गुमशुदगी
आदमपुर निवासी किरण देवी ने 21 जनवरी को अपनी बेटी स्नेहा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक, स्नेहा 17 जनवरी को पढ़ाई के लिए भागलपुर निकली थी, लेकिन 19 जनवरी से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए जांच शुरू की। जांच की कड़ी पूर्णिया तक जा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओटी इंचार्ज नीरज कुमार निकला मास्टरमाइंड
तकनीकी जांच के दौरान पूर्णिया के एक निजी अस्पताल के ओटी इंचार्ज नीरज कुमार का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने स्नेहा की गला दबाकर हत्या करने और शव को पूर्णिया के श्मशान घाट पर जलाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को पांच दिनों के रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की।

पढ़ें- Bihar News: कॉलेज के मैदान में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पास से ‘तनी..हनी..जयश्री’ लिखा पत्र और जहर बरामद

श्मशान घाट पर खुला राज
पुलिस टीम जब पूर्णिया के कप्तानपारा श्मशान घाट पहुंची तो वहां के डोम राजा ने मृतका और आरोपी की तस्वीर पहचान ली। मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान में डोम राजा ने बताया कि नीरज कुमार अकेले टोटो से शव लेकर आया था और खुद को मृतका का पति बताकर अंतिम संस्कार कराया था।

2022 से चल रहा था प्रेम संबंध
जांच में सामने आया कि स्नेहा और नीरज के बीच 2022 से प्रेम संबंध था। पिछले तीन महीनों में दोनों के बीच 198 बार बातचीत हुई थी। 17 से 19 जनवरी के बीच दोनों की मोबाइल लोकेशन एक ही स्थान पर मिली। बताया जा रहा है कि अंतरजातीय प्रेम संबंध और शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। नीरज के परिवार वाले उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे, जिससे तनाव और गहराया।

अंतरजातीय प्रेम बना हत्या की वजह
एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि आरोपी के परिवार वाले उसकी शादी दूसरी जगह तय कर रहे थे, जबकि स्नेहा उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और 19 जनवरी को आरोपी ने अपने किराए के कमरे में स्नेहा की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने ठिकाना भी बदल लिया। एसपी ने कहा कि मामले में सभी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed