सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   body of middle-aged man found in LS College grounds Tani Honey Jai Shree written letter and poison recovered

Bihar News: कॉलेज के मैदान में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पास से ‘तनी..हनी..जयश्री’ लिखा पत्र और जहर बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज मैदान में करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पास से ‘तनी हनी जयश्री’ लिखा पत्र, टर्मिनेशन लेटर और जहर की गोली बरामद हुई। पुलिस व FSL टीम जांच में जुटी है, पहचान के प्रयास जारी हैं।

body of middle-aged man found in LS College grounds Tani Honey Jai Shree written letter and poison recovered
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में एलएस कॉलेज के मैदान में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के एलएस कॉलेज मैदान की है। सुबह प्रतिदिन की तरह लोग दौड़ और अभ्यास के लिए मैदान में पहुंचे थे। इसी दौरान मैदान के बीच में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा गया। जानकारी फैलते ही छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

Trending Videos

 
पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार, विश्विद्यालय थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की बारीकी से जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शव के पास मिला पत्र और जहर
जांच के दौरान शव के पास कुछ टेबलेट बरामद हुए, जिन्हें जहर बताया जा रहा है। इसके अलावा मृतक के पास से एक पत्र भी मिला है, जिसमें ‘तनी हनी जयश्री’ लिखा हुआ है। साथ ही एक टर्मिनेशन लेटर भी बरामद होने की बात सामने आई है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान के लिए मृतक की तस्वीर सर्कुलेट कर रही है।

पढ़ें- Bihar News: कार खरीदकर लौट रहे थे दोस्त, पेड़ से जा टकराई गाड़ी; एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर घायल
 
स्थानीय लोगों ने दी जानकारी
स्थानीय निवासी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वह प्रतिदिन अपनी बेटी के साथ दौड़ के लिए मैदान आते हैं। आज जब वे पहुंचे तो देखा कि बीच मैदान में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतक जैकेट और चप्पल पहने हुए था और उसका एक हाथ बगल की ओर था। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
 
पुलिस ने पहचान के प्रयास तेज किए
एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि कॉलेज मैदान के बीच में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उसके पास से ‘तनी हनी जयश्री’ लिखा पत्र और जहर की टेबलेट मिली है। FSL टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और आगे की कार्रवाई जारी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed