Bihar News: कार खरीदकर लौट रहे थे दोस्त, पेड़ से जा टकराई गाड़ी; एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर घायल
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र में सेकेंड हैंड कार खरीदकर लौट रहे तीन दोस्त हादसे का शिकार हो गए। कार पेड़ से टकराने से जालंधर कुमार की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के पास तीन दोस्त सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। तीनों युवक शहर से एक सेकेंड हैंड कार खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय जालंधर कुमार के रूप में हुई है, जो पारू थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव का रहने वाला था।
कार खरीदने की खुशी मातम में बदली
मृतक के परिजनों के अनुसार, सभी दोस्त मुजफ्फरपुर शहर से एक कार खरीदकर लौट रहे थे। घर वापसी के दौरान अचानक कार सड़क किनारे एक पेड़ से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों युवक घायल हो गए। गंभीर चोट लगने के कारण जालंधर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पढ़ें- शादी की खुशियों के बीच मातम: हाइवा की टक्कर से बारात जा रहे युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
पुलिस ने शुरू की जांच, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जैतपुर थाना के प्रभारी ने बताया कि कार के पेड़ से टकराने की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल थे, जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गांव में शोक का माहौल
घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के पास हुई, जबकि तीनों युवक पारू थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव के निवासी बताए गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर और गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.