{"_id":"69e54707f7e134e7a0075877","slug":"crossing-railway-tracks-is-fatal-shortcuts-prove-deadly-lives-lost-due-to-negligence-ambala-news-c-244-1-pnp1006-155751-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे ट्रैक पार करना जानलेवा, शार्टकट बन रहा काल, लापरवाही के कारण जा रही जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे ट्रैक पार करना जानलेवा, शार्टकट बन रहा काल, लापरवाही के कारण जा रही जान
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करते यात्री। संवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज के होते हुए भी यात्री रेलवे ट्रैक का प्रयोग कर अपने निर्धारित स्थान पर जा रहे हैं। इससे यात्रियों के लिए रेलवे ट्रैक पार करना जानलेवा साबित हो रहा है। शार्टकट के चक्कर में यात्री ट्रेन की चपेट में आने से अपनी जान गवां रहे हैं। अप्रैल से अब तक छह से सात यात्रियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो चुकी हैं। वहीं, जांच के दौरान देखने में आया है कि ट्रेन के स्टेशन पर आने के बाद बड़ी संख्या में यात्री रेलवे ओवरब्रिज का प्रयोग करते है। इस कारण ओवरब्रिज के पास यात्रियों की भीड़ देखने को मिलती है। यात्री शार्टकट तरीके का प्रयोग कर रेलवे ट्रैक से स्टेशन के बाहर जाने का प्रयास करते है। इस दौरान स्टेशन पर भी कई यात्री ट्रेनों की चपेट में आने से अपनी जान गवां चुके है, साथ ही कानोंं में लीड, मानसिक तनाव और समय की बचत भी यात्रियोंं की जान लेने का कारण बन रही है।
स्टेशन पर यात्रियों को रेलवे ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने के लिए लगातार जागरूक किया जाता है, साथ ही हर प्लेटफार्म पर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की तैनाती रहती है। यात्रियों को लगातार जागरूक किया जाता है।
- धर्मपाल, प्रभारी, जीआरपी।
Trending Videos
स्टेशन पर यात्रियों को रेलवे ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने के लिए लगातार जागरूक किया जाता है, साथ ही हर प्लेटफार्म पर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की तैनाती रहती है। यात्रियों को लगातार जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- धर्मपाल, प्रभारी, जीआरपी।
