{"_id":"69bc5400c91874c6020e3074","slug":"dirty-water-is-coming-in-amarpuri-colony-for-the-last-three-days-people-are-getting-troubled-ambala-news-c-36-1-sknl1003-159995-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अमरपुरी कॉलोनी में तीन दिन से आ रहा गंदा पानी, परेशान हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अमरपुरी कॉलोनी में तीन दिन से आ रहा गंदा पानी, परेशान हो रहे लोग
विज्ञापन
घरों में आ रहा गंदा पानी दिखाते रामगोपाल व अन्य । स्वयं
विज्ञापन
अंबाला। बीडी फ्लोर मिल स्थित अमरपुरी कॉलोनी में पिछले तीन दिन से गंदा पानी आ रहा है। कॉलोनी में सीवरेज डालने के काम के चलते पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। हालात यह है कि लोगों के घरों में पीने के साफ पानी की जगह गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से घरों की टंकियां पूरी तरह खाली हो चुकी हैं। पीने का पानी तो दूर, लोगों के पास नहाने और बर्तन धोने तक के लिए पानी नहीं है।
कॉलोनी के लोग बाल्टियां और बर्तन लेकर पास की अन्य कॉलोनियों से पानी लाने को मजबूर हैं। अमरपुरी निवासी रामगोपाल ने बताया कि पिछले सप्ताह ही कॉलोनी में सीवरेज पाइप डालने का काम किया गया था। खुदाई के बाद मिट्टी डालकर पाइप लाइन को दबा तो दिया गया, लेकिन उसे सही ढंग से सुरक्षा प्रदान नहीं की गई। मिट्टी कच्ची होने के कारण वहां से गुजरने वाले वाहनों के दबाव से पेयजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसी क्षति के कारण गंदा पानी पेयजल आपूर्ति में मिल रहा है।
बीडी फ्लोर मिल के पीछे कालोनियों में सीवरेज डालने का काम चल रहा है। ऐसे में अगर किसी की पाइप टूटने से पानी गंदा आ रहा है तो उसे ठीक करवा जा रहा है।
- अशोक कुमार, एमई, नगर परिषद अंबाला सदर।
Trending Videos