सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Education officer tested the preparation for board exams

Ambala News: शिक्षा अधिकारी ने परखी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Education officer tested the preparation for board exams
अंबाला सिटी के राजकीय स्कूल मे निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ मिड-डे-मील खाते जिला ​शिक्षा अ​ध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबाला सिटी। शनिवार को अवकाश के दिन भी शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने नग्गल, कलेरां तथा जनसुई गांवों के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालयों सहित छह विद्यालयों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक लिखित अभ्यास करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास से न केवल विषय की समझ बढ़ती है, बल्कि परीक्षा में आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed