सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two accused arrested in jewellery theft case, silver recovered

Ambala News: जेवरात चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in jewellery theft case, silver recovered
विज्ञापन
अंबाला। जेवरात व नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर निवासी अशोक कुमार वर्तमान पता दुर्गानगर व किशनपाल को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया गया। सीआईए-2 प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में न्यू जनकपुरी निवासी चरणजीत ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 08/09 नवंबर 2025 को उसके घर से जेवरात व नकदी चोरी की है। दोनों आरोपियों से चांदी के बर्तन, पायल व सात सिक्के चांदी बरामद किए गए हैं। संवाद
Trending Videos

चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार


मुलाना। चोरी के मामले में पुलिस ने सीरसगढ़ गांव निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कुतुबपुर सरसावा गांव निवासी साजिद ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 16 दिसंबर 2025 को अज्ञात आरोपी ने टाटा एजेंसी दौसड़का मुलाना (सीरसगढ़) से उसकी गाड़ी के टायर रिम व स्टैपनी चोरी कर लिए। इस मामले में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे चोरीशुदा सामान बरामद कर लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान में तोड़फोड़ के मामले में दो गिरफ्तार

अंबाला सिटी। दुकान में चोरी करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जलबेड़ा गांव निवासी दिलबाग सिंह और तरनबीर सिंह के रूप में हुई है। सेक्टर-9 निवासी ईशान ने 30 जनवरी को दी शिकायत में बताया था कि 29 जनवरी को पटेल नगर स्थित उनकी दुकान पर आरोपियों ने हमला बोला। आरोपियों ने न केवल दुकान में तोड़फोड़ कर चोरी की, बल्कि विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। उप-निरीक्षक अमर सिंह की टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई ट्रैक्टर-ट्राली और चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed