सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Elderly bike rider seriously injured in accident

Ambala News: हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Elderly bike rider seriously injured in accident
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला-हिसार रोड स्थित जलबेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने आगे जा रहे बुजुर्ग की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मोहड़ी गांव निवासी पुरुषोत्तम लाल (61) सिर के बल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक बाइक लेकर फरार हो गया।
Trending Videos

घायल बुजुर्ग को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सिटी के हीलिंग टच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंबाला सदर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कृष्ण ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व चोट पहुंचाने की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से अंबाला शहर जा रहे थे। दोपहर 1:40 बजे जलबेड़ा स्थित हमारा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक ने टक्कर मारी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed