सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The vacant halls of Subhash Park will be used for social and religious functions.

Ambala News: सुभाष पार्क के खाली पड़े दोनों हाॅल में लोग करा सकेंगे सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The vacant halls of Subhash Park will be used for social and religious functions.
विज्ञापन
- नगर परिषद ने किराए पर देने का लिया निर्णय, बाहरी क्षेत्र की साज-सज्जा व 9 लाख से बनेंगे स्वागत द्वार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सुभाष पार्क में लगभग दो साल से खाली पड़े हाॅल को किराए पर देने की योजना नगर परिषद ने तैयार की है ताकि लोग इसमें अपने धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम कर सकें। इसके लिए दोनों हाॅल के बाहर पुराने रास्तों को दुरुस्त करवाया जा रहा है और यहां पर दो गेट बनाए जाएंगे ताकि हाॅल में आने वाले लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके। इन दोनों गेट के निर्माण पर लगभग 9 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। गेट के बाहर हाॅल का भी जिक्र किया जाएगा और यहां नगर परिषद के संबंधित कार्यालय का नंबर भी अंकित किया जाएगा ताकि लोग संपर्क कर सकें।
70 लाख किराया लंबित
सुभाष पार्क के दोनों हाॅल को नगर परिषद की तरफ से किराए पर दिया गया था। इसका लगभग 70 लाख रुपये किराया लंबित है जोकि पूर्व के संचालकों ने जमा नहीं करवाया है, हालांकि इस संबंध में पूर्व संचालकों को नगर परिषद की तरफ से नोटिस भी जारी किए गए थे, बावजूद इसके उन्होंने किराया नहीं जमा करवाया, वहीं खाली पड़े हाल के वाणिज्यिक इस्तेमाल को लेकर कार्यवाही शुरू की गई है ताकि कंडम हो रहे इन हाॅल की हालत में सुधार हो सके और नगर परिषद को राजस्व की प्राप्ति हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष पार्क के दोनों हाल पिछले काफी समय से बंद पड़े हैं।अब इनका रख-रखाव शुरु किया गया है। इसके बाहर दोनों गेटों को बड़ा किया जा रहा है ताकि लोगों को हाल की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर,अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed