{"_id":"69a4aa259481cc9bfd08516d","slug":"shehnai-resounded-with-the-blessings-of-the-saints-ambala-news-c-36-1-amb1001-159102-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: संतों के आशीर्वाद से गूंजी शहनाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: संतों के आशीर्वाद से गूंजी शहनाइयां
विज्ञापन
विज्ञापन
13 कन्याओं का कराया सामूहिक विवाह
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। किसी जरूरतमंद की बेटी का कन्यादान करना सच्ची ईश्वर सेवा और परम पुण्य का कार्य है। यह बात राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय प्रधान और श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक मेहता ने व्यक्त किए। अवसर था नगर खेड़ा में आयोजित 13 कन्याओं के भव्य सामूहिक विवाह समारोह का। मुख्य सहयोगियों के रूप में विजय अग्रवाल मेकी, राजीव मेहता और जसविंदर धीमान बबली विशेष मौजूद रहे। इसके अलावा सुरेंद्र बिंदल, देवेंद्र मेहता, रवि शर्मा, मुकेश गुप्ता मौजूद रहे।
सामूहिक विवाह का यह आयोजन गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज और समाजसेवी विजय चोपड़ा की प्रेरणा से संपन्न हुआ। समारोह में महाराज की ओर से विशेष रूप से भेजे गए अजय आचार्य, केशव और महेश पंडित ने शिरकत की। अशोक मेहता ने कहा कि आज के कठिन दौर में गरीब परिवारों के लिए बेटी का विवाह करना बड़ी चुनौती है।
Trending Videos