फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Entrepreneur duped of Rs 1.15 crore on the pretext of providing plot, four named

Ambala News: प्लॉट दिलाने के नाम पर उद्यमी से 1.15 करोड़ की ठगी, चार नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneur duped of Rs 1.15 crore on the pretext of providing plot, four named
- विश्वास दिलाने के लिए पहले ही पोर्टल पर चढ़वा दी फर्जी प्रॉपर्टी आईडी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। करनाल में शोरूम के लिए प्लॉट दिलाने का झांसा देकर कांचघर निवासी उद्यमी नमन मंगला से 1.15 करोड़ की धोखाधड़ी की गई है। ठगों ने फर्जी तरीके से रजिस्ट्री से पहले ही उनके नाम पर प्रॉपर्टी आईडी भी जेनरेट करवा दी थी। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने नमन मंगला की तहरीर पर राकेश, विक्रम, संदीप भारद्वाज और जस्सा बलाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अंबाला सिटी के कांचघर निवासी नमन मंगला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी दुर्गा नगर हिसार रोड पर मैटल मास्टर इंडस्ट्रीज के नाम से लोहे की फैक्टरी है। वर्ष 2024 में उनके परिचित संदीप भारद्वाज और जस्सा बलाना ने उनसे संपर्क किया था।
विज्ञापन

बताया था कि वह करनाल के पॉश इलाके सेक्टर-12 में शोरूम के लिए दो बेहतरीन प्लॉट दिलवा सकते हैं। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए भरोसा कर लिया। आरोपियों को अलग-अलग किश्तों में 90 लाख रुपये दे दिए थे। आरोप लगाया कि सरकारी सिस्टम में हेरफेर कर रजिस्ट्री होने से पहले ही उसके व पिता के नाम पर दो प्लॉटों की फर्जी प्रॉपर्टी आईडी पोर्टल पर चढ़वा दी। जब रजिस्ट्री का दबाव बनाया तो दोनों आरोपियों ने अपनी पारिवारिक समस्याओं का हवाला देते हुए कुछ समय का वक्त मांग लिया। इसी बीच, आरोपियों ने एक नया जाल बुना व जीरकपुर में भी एक जमीन दिलाने के नाम पर नमन से 10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुराना पैसा बचाने के चक्कर में और दिए 15 लाख

शिकायतकर्ता नमन का आरोप है कि ठगी का यह खेल यहीं नहीं रुका। साल 2026 में इस मामले में दो नए आरोपी राकेश कुमार और विक्रम शर्मा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संदीप और जस्सा का छोड़ा हुआ अधूरा काम यानी रजिस्ट्री वह पूरी करवा देंगे लेकिन इसके लिए 15 लाख रुपये और लगेंगे। इस तरह से और पैसे ट्रांसफर कर दिए। इस तरह से करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई।

---
वर्जन

प्राथमिकी दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों की तलाश कर उन्हें काबू किया जाएगा।
- सुनीता ढाका, प्रभारी, अंबाला सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed