{"_id":"6a5bee0adf46062fe3004387","slug":"main-nigerian-smuggler-in-heroin-smuggling-arrested-from-dwarka-ambala-news-c-36-1-sknl1017-166454-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हेरोइन तस्करी में मुख्य नाइजीरियाई तस्कर द्वारका से काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हेरोइन तस्करी में मुख्य नाइजीरियाई तस्कर द्वारका से काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रिमांड पर लेकर नेटवर्क खंगाल रही सीआईए-1 की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। शाहपुर गांव के पास से 3 जून को बरामद 102.005 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी नाइजीरियन को सीआईए-1 की टीम ने दिल्ली के द्वारका से काबू कर लिया। नाइजीरिया के लियागोस ओनिशा फ्रेंक रोड निवासी ओगोचुकवू स्टीफन उर्फ जोहन उर्फ टैंगों को शनिवार कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। अभी नाइजीरियन दिल्ली द्वारका में रह रहा है। टीम अब इस अंतरराष्ट्रीय सप्लायर से पूछताछ कर हरियाणा व दिल्ली में फैले इसके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक परमवीर ने बताया कि 3 जून 2026 को सीआईए-1 की टीम ने थाना पड़ाव क्षेत्र के अंतर्गत टांगरी पुल शाहपुर गांव के पास नाकाबंदी के दौरान तीन नशा तस्करों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान इन तीनों स्थानीय आरोपियों ने खुलासा किया था कि वह अंबाला और आसपास के इलाकों में सप्लाई के लिए यह नशा दिल्ली में रहने वाले नाइजीरियन मूल के तस्कर ओगोचुकवू स्टीफन से थोक के भाव खरीदकर लाए थे।
सूचना तंत्र और साइबर सेल के तकनीकी इनपुट की मदद से टीम ने दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में रणनीतिक रूप से घेराबंदी कर रेड की और मुख्य आरोपी ओगोचुकवू स्टीफन उर्फ जोहन को धर दबोचा।