सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Expansion of National Parashuram Army Brahmavahini

Ambala News: राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी का विस्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Expansion of National Parashuram Army Brahmavahini
विज्ञापन
अंबाला। राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी की ओर से गांव पाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष जंगशेर शर्मा ने विनोद कुमार शर्मा को हल्का पूंडरी का अध्यक्ष नियुक्त किया और उन्हें विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष जंगशेर शर्मा ने केंद्र एवं राज्य सरकार के समक्ष समाज की महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने ब्राह्मण आइडेंटिटी प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की वकालत की। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वर्ण आयोग के गठन की मांग करते हुए कहा कि शैक्षणिक और सामाजिक मुद्दों के समाधान के लिए एक वैधानिक निकाय समय की आवश्यकता है। नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्षा महिला रुचि शर्मा, उपाध्यक्ष ईश्वर कौशिक, महासचिव अशोक दीक्षित और सचिव अशोक भारद्वाज सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed