फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Facilities including lockers, luggage storage, and a photo machine as well as a printer will be available on Platform 1.Facilities including lockers, luggage storage, and a photo machine as well as a printer will be available on Platform 1.

Ambala News: प्लेटफार्म 1 पर मिलेगी लॉकर, लगैज और फोटो मशीन सहित प्रिंटर की सुविधा

Mon, 13 Jul 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 13 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Facilities including lockers, luggage storage, and a photo machine as well as a printer will be available on Platform 1.Facilities including lockers, luggage storage, and a photo machine as well as a printer will be available on Platform 1.
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्यद्वार के नजदीक खुलेगा स्टॉल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। अब यात्रियों को अपने भारी-भरकम सामान की सुरक्षा और फोटोकॉपी या प्रिंट आउट निकलवाने के लिए स्टेशन से बाहर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 पर अत्याधुनिक लॉकर, लगेज रूम और फोटो-प्रिंटर मशीन की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्य गेट के बेहद करीब होने के कारण यात्रियों को इन सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

अंबाला की एजेंसी को मिला संचालन का जिम्मा

रेलवे ने इन सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए अंबाला की शर्मा कैटरर्स को ठेका जारी कर दिया है। इस पहल से न केवल यात्रियों का सफर आसान होगा, बल्कि रेलवे को भी अच्छी कमाई होगी। अधिकारियों के अनुसार, इस अनुबंध के माध्यम से रेलवे को राजस्व के तौर पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है। यह ठेका पांच साल के लिए एजेंसी को दिया गया है।
विज्ञापन


24 घंटे के हिसाब से तय किए गए रेट

यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ न पड़े, इसके लिए रेलवे ने सुविधाओं के शुल्क को नियंत्रित रखा है। जानकारी के अनुसार, लॉकर और लगेज रूम के लिए 24 घंटे के हिसाब से रेट निर्धारित किए गए हैं। यात्री अपनी जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा समय के लिए सामान सुरक्षित रख सकेंगे। लगेज के लिए 24 घंटे के लिए 50 रुपये और 24 घंटे से अधिक के लिए 70 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार लॉकर की सुविधा के लिए 24 घंटे के लिए 100 और 24 घंटे से अधिक के लिए 120 रुपये प्रति पैकेट का रेट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस तरह की आधुनिक सेवाएं निरंतर शुरू की जा रही हैं। आने वाले समय में स्टेशन के अन्य हिस्सों में भी इसी तर्ज पर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी ताकि यात्रियों को किसी भी सुविधा के लिए रेलवे परिसर से बाहर जाने की जरूरत ही न पड़े।

यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed