{"_id":"6a53f34673aa16ff7a05d2a5","slug":"son-beats-elderly-father-to-death-amidst-family-dispute-ambala-news-c-36-1-sknl1017-166154-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पारिवारिक कलह में बेटे ने बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पारिवारिक कलह में बेटे ने बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर मार डाला
Mon, 13 Jul 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
मृतक बुजुर्ग हरविंद्र की फाइल फोटो: सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बब्याल में पारिवारिक कलह के चलते बेटे गगन ने बुजुर्ग पिता हरविंदर कुमार उर्फ टीटू (63) की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक का शव रविवार सुबह बब्याल के मुख्य मार्ग स्थित शराब के ठेके के पास लावारिस हालत में मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पास में लगे सीसीटीवी खंगाले तो बेटे की करतूत दिखी।
घटना सुबह 3 बजकर 30 मिनट की है, जिसमें वह पिता को लात-घूसों से मारता हुआ दिखाई दे रहा था। पिता के बेसुध होकर जमीन पर गिरने के बाद भी बेटा नहीं रुका और एक के बाद एक चेहरे व छाती पर लात घूंसे मारता रहा।
फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर के पोस्टमार्टम में भी सामने आया कि मृतक के नाक की हड्डी व पसलियां टूटी हुई थी। सिर के पीछे गहरे घाव थे जो मौत का कारण बने। चेहरे व आंख व छाती पर भी घाव थे। महेश नगर थाना पुलिस ने राणा कॉम्प्लेक्स निवासी रवि कुमार के बयान पर आरोपी गगन पर हत्या की धारा 103(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपी को सीआईए-1 की टीम ने काबू कर लिया है।
विज्ञापन
एक साथ शराब पीने के बाद रात के समय दोनों में हो रही थी बहस
पुलिस को दी तहरीर में राणा कॉम्प्लेक्स निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह युवा ग्रामीण मंडल का प्रभारी हैं। 12 जुलाई 7.40 पर फोन के द्वारा सूचना मिली कि बब्याल में शराब के ठेके के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर देखा कि किरायेदार अर्जुन नगर निवासी हरविंदर कुमार उर्फ टीटू का शव था।
आरोपी गगन का उसके पिता हरविंदर के साथ रात के समय किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। शक जताया कि गगन ने ही अपने पिता की हत्या की है। वहीं, सीआईए-1 प्रभारी परमवीर ने बताया कि आरोपी गगन को काबू कर लिया गया है। पिता-पुत्र ने घर पर बैठकर शराब का सेवन किया था। इसी बीच बहस हो गई थी। नशे की हालत में गगन ने वारदात को अंजाम दिया।
घर से 600 मीटर की दूरी पर मिला शव
अर्जुन नगर निवासी मृतक हरविंदर का शव घर से 600 मीटर की दूरी पर बब्याल के मुख्य मार्ग स्थित शराब के ठेके के पास मिला है। पुलिस के अनुसार, अंदेशा लग रहा है कि झगड़े के बाद हरविंदर अपने घर से निकल गया होगा। बाद में उसका बेटा काले रंग की बनियान में मौके पर पहुंचा।
इस वारदात के समय मृतक की पत्नी अंबाला सिटी जंडली में अपने रिश्तेदार के घर गई हुई थी और दूसरा बेटा कुत्ते खरीदने व बेचने के सिलसिले में शहर से बाहर था। शनिवार की रात को दोनों पिता-पुत्र घर पर अकेले थे। मृतक हरविंदर कुमार मंगलई की फैक्टरी में काम करते थे, जबकि आरोपी गगन वेल्डिंग का काम करता था।
5.30 घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा शव
हैरानी की बात यह रही कि अलसुबह साढ़े तीन बजे हुई इस वारदात के बाद बुजुर्ग का शव सुबह करीब 9 बजे तक लगभग 5.30 घंटे शराब के ठेके के पास सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में पड़ा रहा। सुबह जब लोगों की नजर शव पर पड़ी, तब जाकर पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस के पहुंचने के बाद भी करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर ही कार्रवाई चलती रही। 9 बजे के करीब पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
रवि कुमार के बयानों के आधार पर आरोपी बेटे गगन के खिलाफ हत्या केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। प्राथमिक जांच में हत्या का कारण पारिवारिक कलह सामने आया है। -राधे श्याम, थाना प्रभारी, महेश नगर