{"_id":"6a53f18baf49866ae30de2a6","slug":"waterlogging-on-gobind-nagar-road-protest-warning-issued-ambala-news-c-36-1-amb1001-166132-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गोबिंद नगर की सड़क पर जलभराव, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गोबिंद नगर की सड़क पर जलभराव, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 15 में गुरुद्वारा साहिब के साथ गली की बद्दतर हालत। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के वार्ड नंबर-15 स्थित गोबिंद नगर में विकास के दावे हकीकत से कोसों दूर नजर आ रहे हैं। क्षेत्र की मुख्य सड़क, जो आसपास की कई कॉलोनियों को जोड़ती है, लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रही है।
हालत यह है कि बिना बारिश के भी गुरुद्वारा साहिब से सटी मुख्य गली हमेशा पानी से लबालब रहती है। गंदे पानी के बीच लोगों को रोजाना आवाजाही करनी पड़ रही है, जिससे उनका जीवन नारकीय बन गया है।
शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए वे कई बार सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इसके अलावा उपायुक्त कार्यालय, नगर परिषद और संबंधित अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि वार्ड पार्षद भी इस गंभीर समस्या पर मूक दर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन
गली में जमा गंदा पानी बदबू फैलाने के साथ-साथ मच्छरों का प्रजनन स्थल बन चुका है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और बच्चों, बुजुर्गों तथा दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आंदोलन की चेतावनी
लगातार हो रही अनदेखी से नाराज क्षेत्रवासियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे सड़क पर धरना देंगे और मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
स्थानीय निवासी लक्की, सिमरण, अरविंद, सुरजीत, कृष्ण और अजय ने कहा कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या के कारण लोगों का धैर्य जवाब दे चुका है। अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि स्थायी समाधान चाहिए।
क्या कहते हैं स्थानीय लोग
गली में हर समय गंदा पानी भरा रहता है। इससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यहां से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है, लेकिन प्रशासन हमारी कोई सुध नहीं ले रहा। -कुलजीत कौर, स्थानीय निवासी
नगर परिषद ने जब से गली में भूमिगत पाइप लाइनें डाली हैं, तब से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पाइप लाइनें गंदगी से जाम पड़ी हैं, लेकिन उनकी सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। -सुरजीत सैनी, स्थानीय दुकानदार
सीएम विंडो से लेकर उपायुक्त, नगर परिषद और वार्ड पार्षद तक दर्जनों बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। अब हालात पहले से भी ज्यादा खराब हो गए हैं। -गुरप्रीत कौर, स्थानीय निवासी
वर्जन
मामला मेरे संज्ञान में नहीं था और न ही वार्ड पार्षद की तरफ से इस संबंध में कोई सूचना मिली है। स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना हमारी प्राथमिकता है और इस समस्या का जल्द ही समाधान करवाया जाएगा।
स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नगर परिषद, सदर अंबाला।