{"_id":"6a53f0e942909c213f08ea72","slug":"municipal-council-to-ambala-news-c-36-1-amb1001-166153-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नगर परिषद करेगी 29 पार्काें का रखरखाव, खर्च होंगे 48 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नगर परिषद करेगी 29 पार्काें का रखरखाव, खर्च होंगे 48 लाख रुपये
Mon, 13 Jul 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी के लालकुर्ती बाजार में बने पार्क की हालत। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। लंबे समय से उपेक्षा के शिकार रहे छावनी के पार्कों के दिन अब बहुरने वाले हैं। नगर परिषद ने शहर के 29 पार्कों के रख-रखाव और जीर्णोद्धार की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। इस पूरे प्रोजेक्ट पर परिषद 48 लाख रुपये की राशि खर्च करेगी।
तीन एजेंसियों ने दिखाई रुचि
पार्कों की बदहाली को दूर करने के लिए नगर परिषद द्वारा बुलाई गई निविदा प्रक्रिया में तीन एजेंसियों ने हिस्सा लिया है। वर्तमान में नगर परिषद की तकनीकी टीम इन एजेंसियों द्वारा जमा कराए गए दस्तावेजों की गहन जांच-पड़ताल कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, तकनीकी पहलुओं की मंजूरी मिलते ही जल्द ही ठेका आवंटित कर दिया जाएगा। इसके बाद पार्कों के कायाकल्प का कार्य शुरू हो जाएगा।
-- --
कबाड़ बन चुके पार्कों को मिलेगी नई पहचान
पिछले करीब एक साल से रख-रखाव के अभाव में ये पार्क जर्जर हालत में पहुंच गए थे और कबाड़ का रूप ले चुके थे। जीर्णोद्धार योजना के तहत पार्कों की न केवल साफ-सफाई की जाएगी, बल्कि वहां के ढांचे में सुधार के लिए नए उपकरणों को लगाने का खाका भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -
यह है वर्तमान स्थिति
नगर परिषद के रिकॉर्ड के अनुसार, कुल 37 पार्कों में से फिलहाल इन 29 पार्कों को प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्थित किया जाएगा। इन पार्कों का कुल क्षेत्रफल 113,811 वर्ग मीटर है। इन पार्कों में पौधों की देखभाल, घास की कटाई और बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करना मुख्य लक्ष्य है, ताकि छावनी वासियों को फिर से हरा-भरा और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
-- -
इन पार्काें का बदलेगा स्वरुप
इनमें वार्ड नंबर 24 का सुभाष पार्क, वार्ड नंबर 30 इंदिरा पार्क, वार्ड 24 के 8 नंबर पार्क, कस्तूबरा कॉलोनी पार्क, वार्ड नंबर 27 में आंबेडकर पार्क व कुम्हार मंडी पार्क, वार्ड 29 में लालकुर्ती बाजार का पार्क, मोची मंडी पार्क, वार्ड नंबर 30 इदगहा रोड पार्क, वाउर् 23 में शास्त्री कॉलोनी पार्क, वार्ड 31 में बीसी बाजार पार्क, वार्ड 23 में माता का मंदिर पार्क व आर्य नगर पार्क, वार्ड नंबर 24 मे ट्रिब्यून कॉलोनी का 2 नंबर पार्क, वार्ड 26 की डेहा कॉलोनी में नेहरू पार्क, वार्ड 2 की डिफेंस कॉलोनी का पार्क, वार्ड 26 में खटीक मंडी पार्क व दीना की मंडी का पार्क, वार्ड नंबर 9 में अजीत नगर पार्क, वार्ड 12 में करधान पार्क, वार्ड 10 में सरसेहड़ी पार्क, वार्ड 23 में राम किशन कॉलोनी पार्क, वार्ड 24 की सुभाष कॉलोनी में लाल मंदिर पार्क, वार्ड 27 सुभाष कॉलोनी में पतंजलि पार्क, वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सामुदायिक केंद्र पार्क, वार्ड 10 रामपुर का सामुदायिक केंद्र व वाटर टैंक पार्क, वार्ड 12 में ग्रीन पार्क, वार्ड 17 के पालम विहार का पार्क शामिल है।
-- --
पार्काें के रख-रखाव का काम जल्द ही निजी एजेंसी को सौंप दिया जाएगा। पार्काें की निगरानी के लिए टीम भी तैनात रहेगी ताकि सभी खामियों को दूर किया जा सके।
देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर,अंबाला।