{"_id":"69bef9d533f6894dd40d9ba4","slug":"fed-up-with-contractors-mason-swallows-poison-dies-during-treatment-ambala-news-c-36-1-sknl1017-160125-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ठेकेदारों से तंग आकर राजमिस्त्री ने निगला जहर, उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ठेकेदारों से तंग आकर राजमिस्त्री ने निगला जहर, उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बकाया रुपयों का भुगतान न होने व ठेकेदारों के उत्पीड़न से परेशान होकर सौंडा कॉलोनी निवासी एक राजमिस्त्री 34 वर्षीय जसबीर सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। जसबीर ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन उन्हें तुरंत एमएम अस्पताल सद्दोपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पत्नी ने पुलिस को एक पेन ड्राइव भी सौंपी है, जिसमें ठेकेदारों के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग मौजूद है। मृतका की पत्नी सुषमा देवी की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार बजरंग, कार्तिक सांगवान व हरविंद्र सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई बीएनएस में सामूहिक अपराध 3(5), आत्महत्या के लिए उकसाना 108 के तहत की।
शटरिंग के रुपयों के लिए था विवाद
मृतक की पत्नी सुषमा देवी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उनके पति जसबीर सिंह ने दिसंबर 2025 में ठेकेदार बजरंग निवासी भिवानी से चौड़मस्तपुर में बन रही बिजली विभाग की नई बिल्डिंग में शटरिंग का ठेका लिया था। जसबीर ने शर्तों के अनुसार काम पूरा कर दिया था, लेकिन ठेकेदार बजरंग, कार्तिक सांगवान और हरविंद्र सिंह काम को आगे नहीं बढ़ा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि शटरिंग किराये पर ली गई थी, जिसका किराया लगातार बढ़ रहा था। जब जसबीर अपने रुपये मांगता तो आरोपी आनाकानी करते व उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
समझौते के बाद फिर बनाया दबाव
सुषमा ने बताया कि रुपयों के विवाद के लिए 28 फरवरी को थाना नग्गल में शिकायत भी दी गई थी, लेकिन ठेकेदारों ने मौखिक आश्वासन देकर शिकायत वापस करवा दी। इसके बाद आरोपियों ने जानबूझकर काम में कमियां निकालकर दोबारा शटरिंग करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जसबीर की मानसिक परेशानी और बढ़ गई थी। परेशान होकर जसबीर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। मृतक जसवीर अपनी मां, पत्नी व दो बच्चों के संग रहता था।
Trending Videos