सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Collector rate increased by 10 to 25 percent in Narayangarh

Ambala News: नारायणगढ़ में 10 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाए कलेक्टर रेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Collector rate increased by 10 to 25 percent in Narayangarh
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

अंबाला। नारायणगढ़ में विभिन्न गांवों में कृषि, आवासीय और व्यावसायिक भूमि की कीमतों में औसतन 10 से 25 प्रतिशत तक का इजाफा किया है। अकबरपुर गांव में कृषि (चाही) भूमि की सामान्य दर 31,62,500 रुपये प्रति एकड़ से बढ़कर 35,00,000 रुपये कर दी गई है। वहीं, अहमदपुर में चाही भूमि का रेट 48.40 लाख से बढ़ाकर 55 लाख रुपये प्रति एकड़ हो गया है। डेरा इलाके में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली है।
यहां चाही भूमि का रेट 30.25 लाख से सीधे 38 लाख रुपये प्रति एकड़ पहुंच गया है, जो लगभग 25.6 प्रतिशत की वृद्धि है। शहर और उससे सटे इलाकों में घर बनाना अब जेब पर भारी पड़ेगा। गनोली में आवासीय भूमि के रेट में करीब 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो 3,630 रुपये से बढ़कर 4,500 रुपये प्रति वर्ग गज हो गई है। व्यावसायिक संपत्तियों के मामले में भी गनोली में भारी उछाल आया है, जहां रेट 9,680 रुपये से बढ़कर 12,000 रुपये प्रति वर्ग गज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहा में कृषि भूमि पर बंपर बढ़ोतरी



साहा तहसील के विभिन्न गांवों में जमीन की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिल रही है। नई दरों में कृषि योग्य भूमि से लेकर आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों में बढ़ोतरी की गई है। विशेष रूप से तेपला और नगला जैसे गांवों में कृषि भूमि के दाम दोगुने तक हो गए हैं। कैंट से सटे तेपला में कृषि भूमि के वर्ष 2025 में जो रेट 43,68,000 रुपये प्रति एकड़ थे। इसे बढ़ाकर 2026 के लिए 87,36,000 रुपये कर दिया गया है। नगला गांव में कृषि भूमि के रेट 34,32,000 रुपये से बढ़कर 68,64,000 रुपये प्रति एकड़ पर पहुंच गया है। साथ ही, यहां आवासीय संपत्तियों में भी 70 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसी प्रकार दिनारपुर, खानपुर, छपरा में 70 प्रतिशत रेट बढ़ाए हैं। अकबरपुर में 10, केसरी में 30, घसीटपुर और चुड़ियाला में कृषि भूमि पर 30 प्रतिशत रेट बढ़ाए हैं।

बराड़ा में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा



बराड़ा में कृषि भूमि से लेकर रिहायशी और कमर्शियल संपत्तियों के दामों में 5 से 12 प्रतिशत तक का इजाफा किया गया है। अंबाला-जगाधरी रोड पर सड़क के दोनों तरफ 200 मीटर तक की जमीन का रेट 80 लाख रुपये प्रति एकड़ तय किया गया है। दोसड़का से बराड़ा मार्ग पर 150 मीटर की गहराई तक जमीन का भाव 75 लाख रुपये प्रति एकड़ होगा। बराड़ा से अधोया चौक पर भी सड़क किनारे की जमीन 75 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से रजिस्टर्ड होगी। तहसील के गांवों में लिंक रोड के किनारे 100 मीटर तक की भूमि का रेट 45 लाख रुपये प्रति एकड़ रेट किए गए हैं। बराड़ा शहर में कृषि भूमि पर 6 प्रतिशत, रिहायशी पर 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। उगाला में कामर्शियल पर 10 प्रतिशत प्रति वर्ग गज बढ़ोतरी रहेगी।

मुलाना में 10 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी



मुलाना में कृषि, आवासीय और व्यावसायिक जमीनों की कीमतों में लगभग 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। मुलाना के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में इजाफा हुआ है। मुलाना में सामान्य आवासीय संपत्ति की दर जो वर्तमान में 4392.3 रुपये प्रति वर्ग गज है, उसे बढ़ाकर 4900 रुपये कर दिया है। खेतीबाड़ी वाली जमीनों के रेट में भी वृद्धि है। मुलाना में कृषि (सिंचित) भूमि का रेट 33.45 लाख रुपये प्रति एकड़ से बढ़कर अब 36.81 लाख रुपये हो गए हैं। वहीं बरानी भूमि की दरें भी 18.63 लाख रुपये से बढ़ाकर 20.50 लाख रुपये प्रति एकड़ तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed