सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The Enquas team will be able to conduct online inspections at the Civil Hospital.

Ambala News: नागरिक अस्पताल में एनक्वास की टीम ऑनलाइन कर सकेगी निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The Enquas team will be able to conduct online inspections at the Civil Hospital.
विज्ञापन
- टीम के निरीक्षण से होने वाली परेशानियों को देखते हुए विभाग ने उठाया कदम
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नागरिक अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही मरीजों को बेहतर इलाज व अच्छा माहौल उपलब्ध करवाना नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) की नेशनल टीम ऑफलाइन निरीक्षण करेगी। जिला स्तर के बाद राज्य स्तरीय टीम निरीक्षण करती है और उसके बाद नेशनल स्तर की टीम रेंकिंग के मानकों को देखती है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बार-बार होने वाली परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
एनक्वास यानी राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक विशेष प्रोग्राम है। ये कायाकल्प सर्वे से ऊपर स्तर का सर्वे है और इसका उद्देश्य उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही मरीजों को बेहतर इलाज व अच्छा माहौल उपलब्ध करवाना है। जो सार्वजनिक क्षेत्र के अस्पताल, डिस्पेंसरी इत्यादि इस दिशा में काम कर रहे हैं, उनकी सेवाओं को जांचने के बाद उन्हें एनक्वास प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता है। ये संस्था व उनके अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रोत्साहन स्वरूप मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल को एनक्वास मिलने का मतलब-

- ओपीडी, अंतः रोगी विभाग, प्रसूति वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, प्रयोगशाला, फार्मेसी, रेडियोलॉजी, प्रशासनिक विभाग ठीक से काम कर रहा है।

- बायोमैट्रिक हाजिरी, ई-उपचार, मरीजों को भोजन मिलता है।

- सेवा प्रदाताओं का मरीजों के प्रति बेहतर व्यवहार है।

- मरीजों को उपरोक्त सेवाएं मिलने में कोई परेशानी नहीं हो रही है।


एनक्वास की नेशनल स्तर की टीम पहले खुद निरीक्षण करती थी। अब वह ऑनलाइन के जरिये भी रिपोर्ट ले सकेगी।
डॉ. सुखप्रीत, नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed