{"_id":"69bc5390d217f09e3f0d685b","slug":"food-department-conducts-inspection-at-eateries-and-shops-seizes-46-cylinders-in-three-days-ambala-news-c-36-1-amb1002-160015-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ढाबे और दुकानों पर खाद्य आपूर्ति विभाग की जांच, तीन दिन में 46 सिलिंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ढाबे और दुकानों पर खाद्य आपूर्ति विभाग की जांच, तीन दिन में 46 सिलिंडर जब्त
विज्ञापन
अंबाला छावनी में गैस के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए फील्ड में टीमें सक्रिय कर दी हैं। पिछले तीन दिन में चार टीमों ने दबिश देकर 46 घरेलू सिलिंडर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से जब्त किए हैं। वीरवार को भी टीमें अंबाला छावनी और बराड़ा क्षेत्र में जांच करने के लिए पहुंचीं। यहां से ढाबों व दुकानों से 16 सिलिंडर जब्त किए गए हैं, इसमें 9 सिलिंडर अंबाला कैंट से पकड़े गए हैं। इससे एक दिन पहले विभाग की टीमों ने 18 सिलिंडरों को पकड़ा था। जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक निशांत राठी का कहना है कि इस प्रकार का अभियान लगातार जारी रहेगा।
सात घरेलू गैस सिलिंडर बरामद
बराड़ा। गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन के आदेश पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से विशेष अभियान शुरू किया गया है। बराड़ा के अतिरिक्त खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजिन्द्र कुमार ने बताया कि विभागीय टीम की ओर से वीरवार को दोसड़का मार्केट में ढाबों और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिठाई की दुकानों पर घरेलू गैस का उपयोग दिखाई दिया और टीम ने सात सिलिंडर जब्त किए हैं, इसके साथ ही इन दुकानों के मालिकों पर विभाग की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से सख्त निर्देश हैं कि न तो गैस की कालाबाजारी की जाए और न ही घरेलू गैस सिलिंडरों का कमर्शियल प्रयोग किया जाए।
अभी भी कतार में लगे रहे लोग
घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत अभी तक समाप्त नहीं हो पा रही है। जिले की 25 गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की कतारें लगी नजर आ रही है। इसका प्रमुख कारण स्टॉक से अधिक मांग का होना है। इस मांग के बढ़ने का कारण है कि रेहड़ियों व व्यावसायिक प्रयोग के लिए भी घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग हो रहा है। दुकानों और ढाबों पर तो विभाग कार्रवाई कर रहा है पर रेहड़ियों पर भी घरेलू सिलिंडर का प्रयोग हो रहा है।
गैस की कालाबाजारी हो तो इन नंबरों पर करें शिकायत
पद मोबाइल नंबर क्षेत्र का नाम
एएफएसओ 9467566444 अंबाला सिटी, मटहेड़ी, नन्यौला
एएफएसओ 7404400040 अंबाला छावनी, साहा, केसरी
एएफएसओ 9485870111 बराड़ा, मुलाना व उगाला
एएफएसओ 7973480146 शहजादपुर नारायणगढ़
सुबह सर्वर रहा ठप
सुंदर नगर निवासी सुनील ने बताया कि उनके पास बलदेव गैस एजेंसी की कॉपी है। यहां सुबह 9 बजे सिलिंडर लेने आया था। पता चला कि सुबह से ही सर्वर ठप पड़ा है, जबकि पास की दूसरी गैस की एजेंसी का सर्वर ठीक से काम कर रहा था। हमें काफी दिक्कत हो रही है।
डीएसई नंबर नहीं आया
मच्छी मोहल्ला निवासी कृष्णा ने बताया कि सिलिंडर बुक करा दिया है पर डीएसी नंबर नहीं आ रहा है। घर में सिलिंडर खत्म हो चुका है। गैस एजेंसी पर आए हैं। लाइन इतनी लंबी है कि पता नहीं नंबर कब आएगा।
ई-केवाईसी नहीं हो रही
बिहटा निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि मैं 10 बजे कपिल गैस एजेंसी पर आए थे। ई- केवाईसी करानी है। यहां आकर पता चला कि केवाईसी दोपहर दो बजे के बाद होगी। एजेंसी वालों ने दो बजे के बाद आने को कहा है। मैं 18 किलोमीटर दूर से आया हूं। अब काफी देर इंतजार करना हो।
25 दिन पहले ही हो गया सिलिंडर खत्म
छावनी के कच्चा बाजार निवासी मंजुला कुमारी ने बताया कि हमें अंदाजा था कि एक महीने तक सिलिंडर चलेगा पर 25 दिन से पहले ही सिलिंडर खत्म हो गया। अब सिलिंडर की बुकिंग कराई तो समय पूरा न करना दिखा रहा है। समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें।
Trending Videos