{"_id":"69cc3532781f0e738709ff9f","slug":"four-drug-smugglers-arrested-with-34-grams-of-heroin-car-and-bike-recovered-ambala-news-c-36-1-sknl1017-160732-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चार नशा तस्कर 34 ग्राम हेरोइन सहित काबू, गाड़ी और बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चार नशा तस्कर 34 ग्राम हेरोइन सहित काबू, गाड़ी और बाइक बरामद
विज्ञापन
बराड़ा में डीएसपी सुरेश कुमार पकड़े गए नशा तस्कर के बारे में जानकारी देते हुए: पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
- आरोपियों में एक महिला शामिल, नशे की कमाई से बनाई संपत्ति होगी सीज, मकान पर चलेगी जेसीबी
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। बराड़ा थाना पुलिस ने चार नशा तस्करों को 34 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। इनमें एक महिला शामिल है। चारों आरोपियों की पहचान बराड़ा निवासी सलमान उर्फ माडू व नसीम उर्फ घुग्गी व राजदीप व एक महिला के रूप में हुई है। आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त एक गाड़ी और एक बाइक बरामद की है। डीएसपी बराड़ा सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों द्वारा नशे की कमाई से बनाई संपत्ति सीज की जाएगी।
डीएसपी बराड़ा सुरेश कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी दोसड़का की तरफ से गाड़ी में नशा लेकर बराड़ा की ओर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने पंडित ढाबा के पास नाकाबंदी कर आरोपियों को काबू किया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि इन्होंने यह नशा थम्बड गांव निवासी राजदीप से खरीदा था। पुलिस ने राजदीप को भी बाइक व नौ हजार रुपये सहित काबू कर लिया।
नसीम व सलमान पर पहले भी प्राथमिकी दर्ज
डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से नसीम पहले भी नशा तस्करी के मामले में वांछित था, जबकि सलमान के खिलाफ मारपीट के मामले दर्ज हैं। कोर्ट में पेश कर आरोपी सलमान व महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मुख्य आरोपी नसीम उर्फ घुग्गी व राजदीप का दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है।
घर के बाहर लगाए थे सीसीटीवी कैमरे
डीएसपी सुरेश ने बताया कि काफी समय से आरोपियों पर नजर रखी जा रही थी। आरोपियों ने अपने घर के बाहर कैमरे लगवाए हुए थे ताकि यदि कोई पुलिसकर्मी वहां छापा मारने पहुंचता था तो यह कैमरे में देखकर चौकन्ने हो जाते थे इसलिए इनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी तोड़ दिए गए थे। जब पुलिस इन पर पैनी नजर रखने लगी तो पूरा परिवार कई महीने के लिए बराड़ा से गायब हो गया था और अब कुछ समय से यह फिर से सक्रिय हो गए थे। इसलिए टीम इनके पीछे लगी थी। डीएसपी ने चेताया है कि नशे के व्यापार से अर्जित की गई आरोपियों की संपत्ति को सीज किया जाएगा और उनके द्वारा बनाए गए अवैध मकानों को ढहाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Trending Videos