फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   From earth to moon, Thanbad's Sharma family has enhanced the village's prestige.

Ambala News: धरती से लेकर चांद तक, थंबड़ के शर्मा परिवार ने बढ़ाया गांव का मान

Sat, 01 Aug 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 01 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
From earth to moon, Thanbad's Sharma family has enhanced the village's prestige.
डिंपल राणा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। अपनी ऐतिहासिक यादें संजोए गांव थंबड़ का नाम आज देश ही नहीं बल्कि चांद तक पहुंच गया है। वजह है गांव के ओमप्रकाश शर्मा का परिवार, जिसने धरती से लेकर अंतरिक्ष तक थंबड़ का नाम रोशन किया है। इस परिवार ने देश को नौकरशाह, डॉक्टर और वैज्ञानिक दिए। आज पूरा गांव इस परिवार पर गर्व महसूस करता है।
हालांकि परिवार के सदस्य अब अंबाला, पंचकूला और अन्य जगहों पर रह रहे हैं, लेकिन गांव से उनका जुड़ाव आज भी बना हुआ है। जब भी ये किसी सामूहिक कार्यक्रम में गांव आते हैं तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं और ग्रामीण इन्हें भरपूर सम्मान देते हैं।
विज्ञापन

परिवार की उपलब्धियां
ओमप्रकाश शर्मा - एलआईसी में जनरल मैनेजर के पद पर रहे
सोमप्रकाश शर्मा - हरियाणा सरकार में डिप्टी सेक्रेटरी के पद से रहे
डॉ. सुरेन्द्र प्रकाश शर्मा - जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के पद पर रहे
अशोक शर्मा- एलआईसी से जीएम के पद पर रहे
डॉ. शशिकांत शर्मा - मौजूदा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, अंबाला
डॉ शशिकांत शर्मा की पत्नी भी आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर हैं।
-------------
चांद तक पहुंचा परिवार का नाम
इस परिवार की सबसे बड़ी उपलब्धि डॉ. सुरेन्द्र प्रकाश शर्मा की पुत्रवधु आरूषि शर्मा हैं। आरूषि इसरो में वैज्ञानिक हैं और चंद्रयान-3 मिशन में विशेष भूमिका निभाई। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में आरूषि टीम का हिस्सा थीं और उन्होंने मिशन के तकनीकी व डेटा विश्लेषण में अहम योगदान दिया। आरूषि शर्मा के पति सिद्धार्थ शर्मा भी वैज्ञानिक हैं। पति-पत्नी दोनों ने मिलकर देश के गौरवमयी थंबड़ गांव का नाम रोशन किया। गांवासियों का कहना है कि एक ही परिवार से इतने अफसर, डॉक्टर और वैज्ञानिक निकलना थंबड़ के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
आज भी गांव को है गर्व: डिंपल राणा

गांव थंबड़ निवासी और भाजपा मंडल अध्यक्ष डिंपल राणा ने कहा कि इस परिवार पर शुरू से ही गांव को गर्व रहा है। इस शिक्षित परिवार ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की जिससे थंबड़ वालों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। आज भी उनका कहीं जिक्र होता है तो लोग जब थंबड़ गांव को उनसे जोड़ते हैं तो खुशी महसूस होती है।
-----------
योगेश शर्मा ने बताया कि उनके गांव से लोग विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम चमका चुके हैं, जिस पर उन्हें गर्व महसूस होता है।

रविकांत शर्मा ने कहा कि गांव के युवाओं को ऐसी गां की शख्सियतों से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। आज बेशक वह गांव छोडक़र शहर में बस गए, लेकिन जब किसी कार्यक्रम में वह गांव में आते हैं तो पूरे गांव का लगाव आज भी देखने को मिलता है।


नवदीप शर्मा ने कहा कि जिन लोगों के साथ उनके परिवार के लोग खेले और पढ़ाई की आज भी वह लोग उन्हें याद करते हैं। यह परिवार हमेशा गांव के सभी समाज को साथ लेकर चला।

डिंपल राणा

डिंपल राणा

डिंपल राणा

डिंपल राणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed