सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gold worth Rs 40 lakh stolen from house

Haryana: अज्ञात चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, 40 तोला सोना किया चोरी, नकदी पर किया हाथ साफ

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Jun 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और भारी नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

Gold worth Rs 40 lakh stolen from house
बंद मकान में चोरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

गांव शहजादपुर माजरा में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और भारी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक अपने परिवार सहित धार्मिक स्थल ब्यास गए हुए थे। चोरों ने मकान का ताला और सुरक्षा जाल उखाड़कर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।




गांव शहजादपुर माजरा के निवासी डॉ. विवेक बराड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ 30 मई की रात को ताला बंद कर धार्मिक स्थल ब्यास  गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़कर और लोहे का जाल उखाड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी में रखे शादी व अन्य आयोजनों के लिए संजोकर रखे गए सोने के आभूषण, जिनका वजन लगभग 40 तोला था, और करीब 5 किलोग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसके साथ ही चोरों ने लॉकर में रखी 11 लाख रुपये की भारी नकदी भी समेट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का खुलासा तब हुआ जब डॉ. विवेक बराड़ अगले दिन यानी 31 मई 2026 की रात लगभग 9:45 बजे वापस अपने घर लौटे। घर का मुख्य दरवाजा खोलने पर अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर का सारा कीमती सामान बिखरा पड़ा था और लोहे का सुरक्षा जाल उखड़ा हुआ था। अलमारी और तिजोरी के ताले टूटे थे, जिसमें से सोना, चांदी और नकदी गायब थी। पीड़ित ने तुरंत इस मामले की सूचना आस-पास के लोगों और स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन
Trending Videos


सूचना मिलते ही शहजादपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की लेकिन शुरुआती जांच में चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। शहजादपुर थाना प्रभारी ओमचंद ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच का जिम्मा सहायक उप-निरीक्षक संदीप कुमार को सौंपा गया है। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया जाएगा। इस बड़ी चोरी के बाद से ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed