फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Innova hits Activa; retired soldier injured.

Ambala News: इनोवा ने एक्टिवा को मारी टक्कर, सेवानिवृत्त फौजी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Innova hits Activa; retired soldier injured.
अंबाला। जीएमएन कॉलेज चौक के पास तेज रफ्तार और लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। यहां एक अनियंत्रित इनोवा गाड़ी ने सब्जी लेकर घर लौट रहे आर्मी से सेवानिवृत्त कर्मी की एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में घायल पूर्व सैनिक की टांग पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डिफेंस कॉलोनी, नजदीक बोह बस स्टैंड, सेक्टर-सी निवासी हरबंस सिंह (53) ने बताया कि वह आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में सिटी के पशु पालन विभाग में कार्यरत हैं। शिकायत के अनुसार, बीती 17 जुलाई को दोपहर करीब 2:40 बजे वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर सब्जी मंडी से सब्जी लेकर अपने घर लौट रहे थे। जब वह जीएमएन कॉलेज चौक के पास पहुंचे, तो बाईं ओर से आ रही एक इनोवा गाड़ी के चालक ने वाहन को अत्यधिक तेज रफ्तार, गफलत और लापरवाही से चलाते हुए बिना हॉर्न बजाए उनकी एक्टिवा को सीधी टक्कर मार दी। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही हरबंस सिंह अपनी एक्टिवा सहित सड़क पर गिर गए। इससे उनकी बाईं टांग के घुटने के नीचे गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। उनकी एक्टिवा को भी काफी नुकसान पहुंचा। मौके पर मौजूद राहगीरों के कहने पर इनोवा चालक ने उन्हें इलाज के लिए सिटी के हीलिंग टच अस्पताल में दाखिल करवाया था। घटना के अगले दिन यानी 18 जुलाई को जब पुलिस अस्पताल पहुंची, तब स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह बयान देने में असमर्थ थे। अब पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद, 18 अगस्त को उन्होंने पुलिस चौकी रेजिमेंट में पहुंचकर अपना विस्तृत बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed