{"_id":"69baf37aa53e133f65003477","slug":"jcb-used-on-illegal-colony-roads-destroyed-ambala-news-c-36-1-amb1002-159930-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अवैध कॉलोनी पर चलाया जेसीबी, सड़कें की ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अवैध कॉलोनी पर चलाया जेसीबी, सड़कें की ध्वस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
बराड़ा। जिला नगर योजनाकार विभाग के दस्ते ने तहसील बराड़ा के गांव बराड़ा में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। लगभग 1 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में विभाग ने तोड़-फोड़ की। जिसके तहत कॉलोनी में बनी पक्की सड़कों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट व डीटीपी रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक कौशिक और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। डीटीपी रोहित चौहान ने कहा कि प्रॉपर्टी डीलरों के झांसे में आकर अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना अनुमति विकसित की जा रही ऐसी कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
Trending Videos