सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jewellery and cash worth Rs 2 lakh stolen from a locked house

Ambala News: बंद मकान से आभूषण और दो लाख की नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth Rs 2 lakh stolen from a locked house
विज्ञापन
अंबाला। देवी नगर में शादी समारोह में गए एक परिवार के बंद मकान में चोरी हो गई। शादी के बाद परिवार घर लौटा तो सोने और चांदी के आभूषण व दो लाख रुपये गायब थे। बलदेव नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित देवी नगर निवासी राजिंद्र कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। वह परिवार के साथ शादी समारोह में गए थे। 14 मार्च की सुबह वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला था। सारा सामान बिखरा व अलमारी के ताले टूटे थे। चोर घर का मेन गेट फांदकर अंदर घुसे थे। जाते समय एक सोने का सेट, सोने की बालियां, दो चांदी के कंगन, एक चांदी की चेन और 2 लाख की नकदी ले गए। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed