{"_id":"6a6d18615ef7d8901801e3a5","slug":"minor-identifies-accused-who-attempted-rape-from-cctv-footage-ambala-news-c-36-1-sknl1017-167165-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी की नाबालिग ने सीसीटीवी फुटेज से की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी की नाबालिग ने सीसीटीवी फुटेज से की पहचान
Sat, 01 Aug 2026 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। स्कूल जा रही सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ झाड़ियों में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पीड़ित नाबालिग छात्रा ने पुलिस की ओर से दिखाई गई सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर ली है। हालांकि अभी तक आरोपी का यह पता नहीं चल सकता है कि आखिर वह कैंट रेलवे स्टेशन पर बाइक चुराने के लिए कहां से आया था। पहचान होने के बाद सीआईए-1 की कई टीमें आरोपी का पता लगाने के लिए दबिश दे रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी के रेलवे स्टेशन की ओर भागने की आशंका जताई जा रही है। इस आधार पर पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी किसी ट्रेन के जरिए शहर से बाहर तो नहीं भाग निकला। पुलिस स्टेशन और आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और जीआरपी व आरपीएफ को भी सतर्क कर दिया गया है। बता दें कि 28 जुलाई को जब सातवीं कक्षा की छात्रा सुबह स्कूल जा रही थी, तब रास्ते में घात लगाकर बैठे एक युवक ने उसे जबरन खींचकर झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। आरोपी के चंगुल से छूटने के लिए मासूम ने हिम्मत दिखाई और बिना कपड़ों के हाईवे की ओर भागकर अपनी जान बचाई थी। संवाद