{"_id":"6a612b422d7f46a67e0a3e94","slug":"national-mango-day-on-wednesday-in-nursery-wing-ambala-news-c-36-1-amb1001-166625-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नर्सरी विंग में बुधवार को राष्ट्रीय आम दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नर्सरी विंग में बुधवार को राष्ट्रीय आम दिवस
विज्ञापन
नारायणगढ़ के डीएवी स्कूल में युवा संसद के दौरान भाषण देते वक्ता। प्रवक्ता
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के नर्सरी विंग में बुधवार को राष्ट्रीय आम दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे आम की वेशभूषा और सुंदर प्रॉप्स पहनकर स्कूल पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा आम पर आधारित मनमोहक कविताएं सुनाने और हिंदी तथा अंग्रेजी गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत करने के साथ हुई। इस दौरान बच्चों के लिए मैंगो शेक एक्टिविटी का भी आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने बच्चों को आम के स्वास्थ्य लाभ और पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में 550 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांचा
अंबाला। जैन मिलन महावीर की ओर से जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय निशुल्क दांत एवं ईएनटी जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।इसका संचालन दिव्या अरोड़ा ने किया। संस्था अध्यक्ष नितिन जैन और श्री दिगंबर जैन सभा के अध्यक्ष राजेश जैन ने विशेषज्ञ डॉक्टरों डॉ. निखिल रस्तोगी और डॉ. रितु जैन को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। ललित जैन की देखरेख में करीब 550 विद्यार्थियों के दांत, कान और नाक की जांच कर निशुल्क टूथब्रश व टूथपेस्ट बांटे गए। जरूरतमंद विद्यार्थियों के अभिभावकों को समय पर इलाज कराने की सलाह दी गई। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या और गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
युवा संसद में गूंजे आरक्षण के मुद्दे
नारायणगढ़। नेशनल फ्लैग डे के अवसर पर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए युवा संसद का आयोजन किया गया। सामाजिक विज्ञान विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को संसदीय प्रणाली से रूबरू कराना था। विद्यार्थियों ने सत्तापक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए 33% महिला आरक्षण, नीट पेपर लीक और तीन भाषा सूत्र जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। प्रधानाचार्य डॉ. आरपी राठी ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। संवाद