{"_id":"6a612bbf57ad0ec6e20e41b9","slug":"pawani-harshita-and-ojaswani-won-medals-in-the-swimming-championship-ambala-news-c-36-1-sknl1003-166670-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तैराकी चैंपियनशिप में पावनी, हर्षिता और ओजस्वनी ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तैराकी चैंपियनशिप में पावनी, हर्षिता और ओजस्वनी ने जीते पदक
विज्ञापन
सीबीएसई नॉर्थ जोन गर्ल्स तैराकी चैंपियनशिप में अंबाला की तैराक पावनी, हर्षिता और ओजस्वनी कोच के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्थ जोन सीबीएसई चैंपियनशिप में दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पठानकोट के मोंटेसरी स्कूल में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन गर्ल्स तैराकी चैंपियनशिप में अंबाला की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक अपने नाम किए हैं। यह प्रतियोगिता 20 से 22 जुलाई तक आयोजित हुई।
इस बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत जिले की तीन तैराक पावनी, हर्षिता और ओजस्वनी का चयन आगामी अक्टूबर 2026 में होने वाली सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
प्रतियोगिता में माइंड ट्री स्कूल की पावनी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल तीन पदक जीते। उन्होंने 50 मीटर बटरफ्लाई, 100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण और 200 मीटर आईएम में रजत पदक हासिल किए। पुलिस डीएवी स्कूल की हर्षिता ने भी तीन पदकों पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
उन्होंने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत और 200 मीटर आईएम व 100 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता। वहीं आर्मी स्कूल की ओजस्वनी ने सबसे ज्यादा चार पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। उन्होंने 200 मीटर आईएम, 200 मीटर बटरफ्लाई और 100 मीटर फ्रीस्टाइल में तीन रजत पदक तथा 100 मीटर बटरफ्लाई में एक कांस्य पदक अपने नाम किया।
नेशनल में दिखाएंगी दम
तीनों होनहार खिलाड़ियों का चयन अक्तूबर 2026 में आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता के लिए हो गया है। इस उपलब्धि पर अभिभावकों, खिलाड़ियों व उनके कोच को बधाई देते हुए नेशनल में भी गोल्ड जीतने की शुभकामनाएं दी हैं।